फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शाजिया परवीन बनीं अमर उजाला ‘सुपर कुक’

शाजिया परवीन बनीं अमर उजाला ‘सुपर कुक’

Sat, 27 Sep 2014 05:35 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sat, 27 Sep 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। अमर उजाला रूपांतरण, सेंट्रल हास्पिटल, आईएफबी और होटल सौरभ कैंडी की ओर से शुक्रवार को हुए कुकिंग कांटेस्ट के फाइनल में शाजिया परवीन को अमर उजाला ‘सुपर कुक’ चुना गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में आईएफबी (IFB) की ओर से उन्हें माइक्रोवेव ओवन दिया गया। शाजिया ने शो में लजीज शाही पनीर के साथ क्रिस्पी पिज्जा तैयार किया था। किरन ठाकरे (ग्रीन कैंडी) दूसरे और अनु कपूर (पनीर पसंदा विद आलू स्ट्राबेरी) तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें भी आईएफबी (IFB) चिमनी और इंडक्शन कुकर दिए गए।
विज्ञापन

होटल सौरभ कैंडी में तीन दिन की ट्रेनिंग के बाद चुनिंदा 30 रेसिपी वाली महिलाओं ने शुक्रवार को अपनी डिसेज का प्रजेंटेशन किया। जिसके बाद चुनी गई टॉप 10 महिलाओं ने आईएफबी (IFB) के एक्सपर्ट फरमूद अंसारी के निर्देशन में लाइव कुकिंग राउंड के लिए माइक्रोवेव में पिज्जा बनाकर दिखाया। दोनों राउंडों में खाना बनाने का तरीका, प्रजेंटेशन, हाइजीन और स्वाद के आधार पर शो के जज होटल सौरभ के हास्पिटेलिटी मैनेजर एमसी पाटनी और पाल कालेज ऑफ होटल मैनेजमेंट के डायरेक्टर प्रो. समीर ठाकुर ने विजेताओं की घोषणा की। शो के लिए कुल 150 महिलाओं ने अपनी रेसिपी भेजी थी। एमसी पाटनी और प्रो. समीर ठाकुर ने महिलाओं की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उम्मीद से ज्यादा स्वादिष्ट डिसेज बनाकर दिखाईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट्रल हास्पिटल के डायरेक्टर डा. संजय जुयाल, विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब के अध्यक्ष रमेश शर्मा, नीलम शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार टीसी गुरुरानी, आईएफबी (IFB) डिस्ट्रीब्यूटर रेलवे बाजार स्थित जैन इलेक्ट्रानिक्स के अमित जैन और एक्सपर्ट फरमूद अंसारी ने विजेताओं को आईएफबी (IFB) का माइक्रोवेव, चिमनी और इंडक्शन इनाम के तौर पर दिया। डा. संजय जुयाल ने कहा कि अमर उजाला के इस मंच पर भले ही तीन महिलाएं जीती हों। मगर हर महिला अपने घर की सुपर कुक है। उनके हाथों में जो जादू है वो उन्हें हमेशा पुरुषों से आगे रखता है। रमेश शर्मा ने कहा कि महिलाओं को उनके किचन से निकालकर यहां तक लाना अमर उजाला की बड़ी उपलब्धि है। दीप ज्योति किर्लोस्कर के एमडी दीपक हेड़िया ने कहा कि कुकिंग के क्षेत्र में हल्द्वानी का नाम देश भर में फैलाने के लिए ऐसे इवेंट के साथ सोशल साइट्स का सहारा लेना होगा। होटल सौरभ कैंडी के जीएम रविंद्र शर्मा ने बताया कि महिलाओं के लिए जल्द ही उनके होटल की ओर से भी इस तरह के इवेंट किए जाएंगे। जिसमें अमर उजाला का पूरा सहयोग रहेगा। आईएफबी (IFB) के उत्तराखंड बिजनेस हेड पारस यादव ने बताया कि जल्द ही आईएफबी (IFB) अमर उजाला के साथ मिलक र महिलाओं के लिए इस तरह की कई एक्टिविटी हल्द्वानी में करेगा। अमर बर्तन भंडार की डायेरक्टर संगीता मित्तल ने शो को महिलाओं के लिए एक नया मंच बताते हुए उनके हाथों के स्वाद की जमकर तारीफ की। नीलम शर्मा ने महिलाओं को कुकिंग में पारंगत बनाने के लिए अमर उजाला की तारीफ की। ब्लूरे डिटर्जेंट के डायरेक्टर अशोक उप्रेती ने महिलाओं को ब्लूरे डिटर्जेंट के बारे में जानकारी दी। पॉलीथिन बाबा के नाम से मशहूर रिटायर प्रो. प्रभात उप्रेती ने बताया कि ब्लूरे पहला डिटर्जेंट है जो पानी के साथ पर्यावरण बचाने में भी काम आएगा। शो का संचालन मिसेज तीज क्वीन भूमिका भंडारी अग्रवाल ने किया। जबकि इवेंट मैनेजमेंट यश इवेंट की ओर से किया गया। शो के दौरान दीपक हेड़िया और वैशाली भंडारी ने गाना सुनाकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन भी किया। लायंस क्लब ग्रीनसिटी हल्द्वानी के चार्टर अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, पारस घी, निलाेंस मसाले और ब्लूरे डिटर्जेंट की ओर से टॉप 30 प्रतिभागियों को गिफ्ट हैंपर दिए गए। कार्यक्रम में पाल कालेज ऑफ होटल मैनेजमेंट के छात्र अजय बिष्ट, चिरंजीव जोशी, हेमा कोरंगा और दीपक ने भी प्रतिभागियों की मदद की। कार्यक्रम में ब्लूरे डिटर्जेंट के बिजनेस डेवलेपमेंट मैनेजर कैलाश चंद्र तिवारी और कैलाश जोशी, निलांस मसाले के सेल्स ऑफिसर विनीत जोशी, पाल कालेज आफ होटल मैनेजमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर राकेश दानी और देवेश उपाध्याय, होटल सौरभ कैंडी के असिस्टेंट फूड एंड बेवरेज मैनेजर भीम सिंह, यश इवेंट के विशाल शर्मा, पारस शुद्ध देशी घी के एक्जीक्यूटिव योगेश पांडे, निलोंस मसाले के सेल्स मैनेजर डीपी बिष्ट, श्री हरि ट्रेडर्स से हेमंत कोठारी और पीआईएमएस एजूकेशन के मधुकर बनोला मौजूद थे।
विज्ञापन

एक्टिव मेंबर्स भी किए सम्मानित
चार दिन तक शो को सफल बनाने में लगी रहीं रूपांतरण की एक्टिव मेंबर्स गौरी मिश्रा, कल्पना बंसल, नीतू रौतेला, गीता वोरा, सुनीता अरोरा और सुषमा विक्रम सिंह को भी मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम के अंत में सम्मानित किया। साथ ही बधाई दी कि उन्होंने शो को पूरी तरह से कामयाब बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकों भी मिले सांत्वना पुरस्कार
वैशाली भंडारी, डा. शैला पाल, प्रेमा जोशी, बीना गुप्ता, हेमा जोशी, सोनम माहेश्वरी और गीता गुरुरानी को भी निलाेंस मसाले और ब्लूरे डिटर्जेंट की ओर से सांत्वना पुरस्कार दिए गए। ये सातों प्रतिभागी भी टॉप टेन में शामिल थीं।
पहली बार पिज्जा बनाया और बन गई सुपर कुक
सुपर कुक बनीं गौजाजाली की शाजिया परवीन अपनी सफलता पर बेहद खुश थीं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि वे सुपर कुक बनीं हैं। पति दानिश को अपना प्रेरणा स्रोत बताते हुए शाजिया ने कहा कि उन्होंने पहली बार पिज्जा बनाया था। लेकिन उसका स्वाद जजों को भा गया। कुकिंग की बेहद शौकीन शाजिया हर रोज घर में कुछ न कुछ नया भोजन बनाती हैं।


थैंक्यू अमर उजाला
कार्यक्रम में शामिल हुई सभी महिलाओं ने इसे अमर उजाला की अच्छी पहल बताकर धन्यवाद दिया। भोलानाथ गार्डन स्थित श्री हरि ट्रेडर्स के निदेशक हेमंत कोठारी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संपूर्ण योगदान दिया और अमर उजाला के साथ आगे भी कार्यक्रम करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed