{"_id":"116-87024","slug":"Nainital-87024-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूचड़खाने के विरोध में निकाली जनचेतना रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूचड़खाने के विरोध में निकाली जनचेतना रैली
Nainital
Updated Fri, 19 Sep 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रानीबाग स्थित आर्मी सप्लाई कोर में बूचड़खाना खोलने के विरोध में जन संघर्ष वाहिनी के आह्वान पर मंगलवार को ‘जनचेतना रैली’ निकाली गई। रैली में हिंदूवादी संगठनों ने हिस्सेदारी की। रामलीला मैदान से शुरू होकर रैली बाजारों में जनसमर्थन जुटाते हुए एसडीएम कोर्ट पहुंची। वहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि रानीबाग में बूचड़खाना खोला गया तो हल्द्वानी महाबंद किया जाएगा। रानीबाग धार्मिक स्थल है, लेकिन रानीबाग आर्मी सप्लाई कोर में बूचड़खाना खोलने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके लिए स्थानीय प्रशासन से एनओसी भी जारी हो चुकी है। वहीं, बूचड़खाना खुलने का स्थानीय जनता विरोध कर रही है। इसके लिए जन संघर्ष वाहिनी का गठन किया गया है। वाहिनी के आह्वान पर रानीबाग में मशाल जुलूस निकालने के बाद मंगलवार को हल्द्वानी जनचेतना रैली निकाली गई। रैली रामलीला मैदान से शुरू हुई और पटेल चौक, कारखाना बाजार, सदर बाजार, रेलवे बाजार से घूमते हुए एसडीएम कोर्ट पहुंची। वाहिनी के संयोजक नारायण लाल चौधरी ने कहा कि रानीबाग आध्यात्मिक स्थल है। बूचड़खाना खुलने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी और गौला का जलस्तर प्रदूषित होगा। शिव सेना के रूपेंद्र नागर ने कहा कि बूचड़खाना खुलने पर शिवसेना स्थानीय लोगाें के साथ सड़क पर उतरेगी। इस दौरान हेमंत भय्यू, त्रिलोक सिंह, गौरव गुप्ता, दीपक राजपूत, राधे गुप्ता, गुलाब सिंह, राजू गुप्ता, मनोज गुप्ता, खेमराज साहू, सुनील गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रमोद आर्या, सन्नी कश्यप आदि थे।
बूचड़खाना के समर्थन में आया पूर्व सैनिक लीग
हल्द्वानी। पूर्व सैनिक लीग ने रानीबाग में बूचड़खाना खोलने का समर्थन किया है। लीग पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थों के लिए स्थानीय लोगाें को भड़काकर बूचड़खाना खुलने का विरोध कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि हल्द्वानी कैंट में अंग्रेजों के समय से बूचड़खाना है, जिसे अब रानीबाग शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। बूचड़खाने से सिर्फ हल्द्वानी कैंट को मीट और चिकन की आपूर्ति की जाएगी। बूचड़खाना अत्याधुनिक मशीनों से लैस होगा। इसका संचालन आर्मी खुद करेगी।