फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बीडीसी बैठक में छाया पेयजल का मुद्दा

बीडीसी बैठक में छाया पेयजल का मुद्दा

Thu, 04 Sep 2014 05:31 AM IST
Nainital
Nainital Updated Thu, 04 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
भीमताल। क्षेत्र पंचायत समिति की पहली बैठक में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी ली। बैठक में पेंशन योजनाओं और पेयजल का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। ब्लॉक सभागार में ब्लाक प्रमुख गीता बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं की संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। विधायक सरिता आर्या ने विद्यालयों की दुर्दशा और शिक्षण कार्य की गुणवत्ता पर असंतोष जताया। उन्होेंने स्वास्थ्य विभगा के अफसरों को बीपीएल कार्ड धारकों का मुफ्त इलाज करे के निर्देश दिए। बेलुवाखान के प्रधान हिमांशु पांडे ने पानी की समस्या, गिरीश पांडे ने सौनगांव पेयजल टैंक के क्षतिग्रस्त होने, खीमानंद शर्मा ने जंगलियागांव-घटगड़ योजना से ग्रामीणों के बजाए बिल्डरों को पानी देने का मुद्दा उठाया। इनके अलावा प्रधान उमेश पलड़िया, हरीश जोशी, रीता कर्नाटक, बीडीसी सदस्य ज्योति मेहरा, सुंदर आर्या, जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा, मनमोहन कनवाल ने भी पेयजल व्यवस्था सुधारन की मांग की। पाइंस क्षेत्र की जनप्रतिनिधि ने खूपी नाले से गांव को होने वाले खतरे की जानकारी दी। कनिष्ठ प्रमुख सोनू बिष्ट ने पांडेगांव-भांकर रोड बनवाने, कर्कोटक में विद्युतापूर्ति सुचारू कराने और पांडेगांव में प्रस्तावित ट्यूबवैल का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। रानीबाग के बीडीसी सदस्य महेश भंडारी ने ग्राम पंचायत में बूचड़खाना खोलने का विरोध किया। इस दौरान बिजली, खाद्य आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं भी उठाई गईं। बैठक में ब्लाक प्रमुख गीता बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य डा.हरीश सिंह बिष्ट, गणेश मेहरा, नीमा ब्रजवासी, मंजू रावत समेत ज्येष्ठ प्रमुख अनिल चनौतिया, प्रभारी सीडीओ हरगोविंद भट्ट, डीडीओ एएस गुंज्याल, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, बीडीओ दिनेश चंद्र दिगारी समेत कई अधिकारी, प्रधान और बीडीसी सदस्य मौजूद थे। बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर लगे रोक
विज्ञापन

भीमताल। कहलक्वीरा की प्रधान बसंती देवी ने ग्रामसभा में शासन के नियमों को ताक पर रखकर बनाई जा रही 60-70 फीट ऊंचाई वाली बहुुमंजिली इमारतों के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की। बसंती देवी का कहना था कि प्राधिकरण के नियमानुसार भवन की ऊंचाई 30-35 फीट होनी चाहिए, लेकिन उनकी ग्रामसभा में पांच-पांच मंजिले भवन बना जाए रहे हैं जिससे ग्रामीणों के घरों में सूर्य की रोशनी तक नहीं पहुंच रही। उन्होंने बिल्डरों पर बगैर स्वीकृति के बोरिंग का भी आरोप लगाया। बैठक की सूचना न मिलने पर भड़के सदस्य
विज्ञापन

भीमताल। क्षेत्र पंचायत समिति की पहली बैठक की सूचना न देने पर बीडीसी सदस्य उमेश पलड़िया ने आक्रोश जताया। इस पर ब्लाक प्रमुख गीता बिष्ट ने ग्राम पंचायत अधिकारियों का जवाब तलब करने के निर्देश बीडीओ को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पतियों को किया सदन से बाहर
भीमताल। बीडीसी बैठक के शुरू होते ही ब्लाक सभागार खचाखच भर गया और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए कुर्सियां कम पड़ गई। इस पर बैठक का संचालन कर रहे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी केएस सामंत ने गैर सदस्यों को सदन से बाहर जाने को कहा। इसके बाद भी कई प्रधान पति और बीडीसी सदस्यों के पति सदन में बैठे रहे। बाद में ब्लाक प्रमुख ने सभी से परिचय देने को कहा तो प्रधान पति एक एक कर सदन से बाहर हो लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed