{"_id":"116-84785","slug":"Nainital-84785-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लेड से हाथ पर लिखा आशिक का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लेड से हाथ पर लिखा आशिक का नाम
Nainital
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। आशिक से शादी न होने से खफा प्रेमिका ने सोमवार की दोपहर अपने हाथ पर ब्लेड से उसका नाम लिख डाला। पुलिस चौकी भोटिया पड़ाव पहुंचने पर लहूलुहान प्रेमिका अचेत हो गई। परिजनों ने उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि जवाहर नगर के युवक का पड़ोस की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पांच दिन पूर्व वे दोनों कहीं घूमने गए थे। इसकी भनक लगते ही प्रेमिका के परिजनों ने दोनों की शादी के लिए बात आगे बढ़ाई। आरोप है कि युवक के परिजनों ने पांच लाख रुपए दहेज की मांग की, लेकिन प्रेमिका के परिजन एक लाख से अधिक देने के लिए तैयार नहीं थे। सोमवार को युवक की बहन युवती के घर पहुंच गई और उसके चरित्र पर अंगुली उठाने लगी। दोनों के बीच काफी देर तक झगड़ा हुआ। युवक की बहन ने शादी से इंकार कर दिया। जवाब से खफा प्रेमिका ने ब्लेड से दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में अनवर (आशिक का नाम) लिख डाला और फिर बाएं हाथ पर भी कई वार किए। प्रेमिका को लहूलुहान देख परिजनों ने उसके हाथ से ब्लेड छीना। उसे लेकर भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी पहुंचे। हाथ से लगातार खून रिसने से पुलिस चौकी में ही युवती अचेत होकर गिर पड़ी। चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत ने तत्काल उसे अस्पताल ले जाने को कहा। परिजनों ने उसे बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया। अनवर मजदूरी करता है। युवती के परिजन भी आर्थिक रूप से कमजोर हैं। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों को आपसी समझौता करने के लिए समय दिया है।
विज्ञापन