फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कोतवाल छुट्टी पर, चोर ड्यूटी पर

कोतवाल छुट्टी पर, चोर ड्यूटी पर

Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
Nainital
Nainital Updated Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। वैसे तो कोतवाल शहर में रहते हैं तो कानून, ट्रैफिक की व्यवस्था कैसी रहती है सभी जानते हैं। इन दिनों, हमारे कोतवाल सरकारी छुट्टी पर हैं। तो चोर बाकायदा ‘ड्यूटी’ पर हैं। बुधवार को दिन-रात ताबड़तोड़ चोरियां हुई है। दिन में ही चोरों ने चार घरों के ताले तोड़ दिए। जब दिन में कोई रोक टोक नहीं तो रात अपनी है और चोरों ने दो घरों को साफ कर दिया। पुलिस से बेफिक्र अपने धंधे में लगे रहे। पुलिस तो कोई चोर नहीं पकड़ पाई, अलबत्ता कालोनी वालों ने दो चोर पकड़ लिए।दिन में इन घरों के ताले टूटे - चोरी-1
विज्ञापन

सद्भावना कालोनी तल्ली निवासी गोपाल दत्त जोशी रानीबाग स्थित एचएमटी कंपनी में कार्यरत है। उनकी पत्नी विभा मंगोली में अध्यापिका हैं। दंपति के ड्यूटी पर जाने के बाद उनकी दोनों बेटियां प्रियंका और स्नेहा भी सुबह स्कूल चली गई। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे जब बेटियां घर पहुंची तो मकान का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने माता-पिता को घटना की सूचना दी। चोर अलमारी का ताला तोड़कर दो गुल्लकों से 12 हजार की नगदी, कान के टप्स, गले की चेन और दो घड़ियां चुरा ले गए थे।
विज्ञापन

चोरी-2
लाइन नंबर आठ निवासी कारपेंटर अब्दुल रसीद के रिश्तेदार की लाइन नंबर एक में शादी थी। बुधवार दोपहर रसीद का परिवार शादी में शामिल होने के लिए चला गया। इस बीच छत के रास्ते से घर में घुसे चोरों ने लोहे की संदूक का ताला तोड़कर लगभग 15 तोले सोने के जेवरात चुरा लिए। घर लौटने पर रसीद के परिवार ने दरवाजा खोला तो संदूक का ताला टूटा हुआ था। रसीद के बेटे फुरकान ने बताया कि चोर सिर्फ एक घंटे के अंदर जेवरात लेकर भागने में सफल हो गए। सूचना पर बनभूलपुरा चौकी प्रभारी ने मौके मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी-3
वहीं, आरटीओ रोड दयाल नगर निवासी प्रतिभा जोशी डीआरडीए में कार्यरत हैं। उनके पति कमल जोशी भी नौकरी करते हैं। बुधवार को महिला मकान बंद कर कार्यालय गई थी। दिन में चोरों ने घर का ताला तोड़कर पायल, साड़ियां और चांदी के सिक्के चुरा लिए। शाम को घर लौटने पर महिला को घटना की जानकारी मिली।
चोरी-4
पुलिस को पकड़ नहीं पाती, कालोनी वालों ने ही पकड़ा चोर
जमकर की धुनाई, पुलिस को सौंपा
हल्द्वानी। हिम्मतपुर मल्ला स्थित ठेकेदार के घर में दिनदहाड़े चोरी कर रहे दो चोरों को कालोनी के लोगों ने खेत में दौड़ाकर धर दबोचा। उनकी जमकर धुनाई करने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। ठेकेदार ने दोनों के कब्जे से चोरी की गई नगदी और जेवरात बरामद कर लिया। पुलिस पकड़े गए चोरों से चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। हिम्मतपुर मल्ला निवासी सरकारी ठेकेदार एडवोकेट चंद्र सिंह भंडारी बुधवार सुबह मकान बंद कर अपनी पत्नी दीपा भंडारी को लेकर कुसुमखेड़ा स्थित डाक्टर के यहां गए थे। उनके तीन बच्चे स्कूल चले गए थे। जब भंडारी अपनी पत्नी के साथ घर लौटे तो दरवाजा खोलने पर दो चोर अंदर से निकलकर भागने लगे। ठेकेदार और उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो कालोनी के लोग एकत्र हो गए। कालोनीवासियों ने खेत में भाग रहे दोनों चोरों को धर दबोचा। भंडारी ने चोरों से चोरी किया माल बरामद किया और पुलिस को सौंप दिया। मुखानी चौकी प्रभारी ललित जोशी ने चोरों को हिरासत में ले लिया।
चोरी-5
गंगा इंक्लेव कालोनी तल्ली बमौरी निवासी अध्यापिका कविता परगाई के मकान में रुपेश सिंह किराएदार हैं। बुधवार को रुपेश नानकमत्ता स्थित फैक्ट्री के काम से कमरा बंद कर गया था और पत्नी अपने मायके दिल्ली गई हुई थी। इस बीच चोरों ने उसके कमरे का ताला तोड़कर गुल्लक में रखे 20 हजार रुपए, 20 टोटियां और कंप्यूटर सिस्टम चुरा लिए। मायके से पत्नी बेटे के साथ घर लौटी तो कमरे का ताला टूटा और अलमारी का सामान बिखरा देखा।
चोरी- 6
इसके पहले अमरावती कालोनी में स्टेट बैंक के कर्मचारी के घर से चोर अलमारी में रखे चेन, कुंडल और दस हजार रुपए चोरी कर ले गए। शक होने पर स्टेट बैंक कर्मी ने नौकरानी के पति पर दबाव बनाया तो चोरी गया माल मिल गया। भुक्तभोगी ने इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
जनता ने दिखाया पुलिस को आइना
हल्द्वानी। जिस गैंग को पुलिस टीमें पकड़ नहीं पाई उस गैंग को हिम्मतपुर मल्ला की साहसी जनता नेे बुधवार को खेत में दौड़ाकर धर दबोचा। पकड़े गए चोर रमेश और दीपक रामपुर के हैं। एसपी सिटी पंकज भट्ट का कहना है कि पूछताछ के दौरान गैंग के चार लोगों के नाम सामने आए हैं। इस गैंग ने एक दिन में चोरी की तीन वारदातें की। बुधवार को भी चोरों का गैंग दो बाइक से चोरी के लिए निकला था। पकड़े गए चोर बंद घरों को अपना निशाना बनाते थे। इनमें दो चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें छापा मार रही हैं।
दो माह से पुुलिस चल रही थी फेल
हल्द्वानी। दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदातों को देखते हुए एसपी सिटी पंकज भट्ट ने दो माह पहले पुलिस टीमों का गठन किया था लेकिन यह टीम कुछ नहीं कर सकी। समीक्षा के दौरान एसपी सिटी ने पिछले दिनों टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को बदल भी दिया था।चोरों के लिए चारागाह बना हल्द्वानी

हल्द्वानी। चोरों और उचक्कों के लिए हल्द्वानी चारागाह बन गया है। पुलिस के हत्थे चढ़े चोरों में रमेश प्रजापति और दीपक दोनों रामपुर जिले के आगापुर कोतवाली के रहने वाला हैं। इनमें रमेश के खिलाफ रामपुर में वाहन चोरी,नकबजनी और गैंगेस्टर के मुकदमे दर्ज हैं। इसके पहले जून में टीपीनगर में हुई चार लाख की उचक्कागिरी के मामले में रामपुर के बदमाशों के नाम आए थे लेकिन पुुलिस उचक्कों को पकड़ने में विफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed