{"_id":"116-83930","slug":"Nainital-83930-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई पूर्वी वन प्रभाग में ताबड़तोड़ तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई पूर्वी वन प्रभाग में ताबड़तोड़ तबादले
Nainital
Updated Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शासन की तबादला करने की गुरुवार को खत्म हो रही है। ऐसे में तराई पूर्वी वन प्रभाग में ताबड़तोड़ तबादले किए गए हैं। डीएफओ ने कई डिप्टी रेंजर, वन दरोगा और फारेस्ट गार्ड की रेंज और बीटों को बदल दिया है। शाम तक सूची को अंतिम रूप दिया जाता रहा। इसमें एक डिप्टी रेंजर, 12 वन दरोगा और 20 फारेस्ट गार्ड का तबादला और नई तैनाती दी गई है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग में प्रभागीय तबादले काफी समय पहले हो चुके थे। लेकिन, तराई पूर्वी वन प्रभाग की प्रक्रिया लटकी हुई थी। सेवानिवृत्त होने वाले आरओ के स्थान पर भी नियमानुसार नई तैनाती दी गई थी। बहरहाल, अब प्रभाग में बुधवार को तबादला सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसमें सबसे संवेदनशील रेंज गौला में मुकुल सोनाल को डिप्टी रेंजर बनाया गया है। मुकुल इससे पहले तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज में तैनात थे। इसके अलावा डौली रेंज के कुणाल बिष्ट, शांति प्रसाद के कार्य स्थल को भी बदला गया है। नए वन दरोगा आदि को तैयार किया गया है। डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते ने एक मुश्त अधिकारियों को बदल दिया है।
विज्ञापन