{"_id":"116-69828","slug":"Nainital-69828-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजोर्ट को डायनामाइट से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजोर्ट को डायनामाइट से उड़ाने की धमकी
Nainital
Updated Wed, 01 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। अतिथि देवो भव: का नारा एक बार फिर अपमानित हुआ है। पर्यटकों से भरी जिप्सी और एक इनोवा के बीच मामूली टक्कर का मामला इतना गरमा गया कि मंगलवार को कुछ लोगों ने कार्बेट लैंडस्केप में रिजोर्ट को डायनामाइट से उड़ाने की धमकी तक दे डाली। इस धमकी के बाद रिजोर्ट को खाली करा दिया गया। पुलिस-प्रशासन ने राजस्थान और मथुरा से आए 40 टूरिस्टों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। जिप्सी चालक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
राजस्थान के कोटा जिले के एडीएम आरके जायसवाल, मथुरा की मेयर मनीषा गुप्ता के परिवार के साथ ही कुछ अन्य परिवार नया साल मनाने कार्बेट लैंडस्केप आए थे। 40 सदस्यों का ग्रुप अमगढ़ी के ‘बोहराकोट रेंजर क्लब’ रिजोर्ट में ठहरा था। इनमें 15 लोग मथुरा, 25 राजस्थान के थे। तीन दिन घूमने आए इन परिवारों में से एक परिवार सोमवार शाम जंगल में ही जिप्सी में भ्रमण कर रहा था कि अचानक एक इनोवा कार यूके-04-एच-7333 ने जिप्सी में टक्कर मार दी। जिप्सी में अरुण मित्तल, संध्या मित्तल, रितु मित्तल, राजेश गुप्ता, प्रज्ञा मित्तल, संजय आदि पर्यटक थे। इनोवा की टक्कर से संध्या जिप्सी से नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे के बाद दोनों पक्षों में जमकर नोंकझोंक हुई।
पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। मंगलवार को जब कुछ अन्य सैलानी फिर से जिप्सी सफारी के लिए निकले तो कुछ लोगों ने इनकी जिप्सियां रोक लीं। इतना ही नहीं जिप्सी में चढ़कर सैलानियों से बदसलूकी भी की गई। रिजोर्ट प्रबंधन के विरोध करने पर दबंगों ने रिजोर्ट को ही डायनामाइट से उड़ाने की धमकी दे दी। इस धमकी से टूरिस्ट डर गए। उन्होंने फिर से पुलिस को सूचित किया। कोतवाल बीएल विश्वकर्मा, तहसीलदार नंदराम आर्या फोर्स के साथ पहुंचे और पर्यटकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया, लेकिन बेइज्जती के साथ ही धमकियों से डरे पर्यटकों ने यहां एक पल भी न ठहरने की बात की। पुलिस सुरक्षा के बीच सभी को रामनगर के कोसी बैराज तक लाया गया और पर्यटक निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन
वहीं जिप्सी चालक फैजल ने खेमपुर गैबुआ निवासी इनोवा चालक दया किशन सती, भलौन निवासी नंद गिरि गोस्वामी, पुष्कर सिंह, गोपाल, राजेंद्र आदि के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने इनका चालान काट दिया है। कोतवाल ने बताया कि घटनास्थल राजस्व क्षेत्र में है। स्थानीय कोतवाली में निल में दर्ज किया गया मुकदमा राजस्व पुलिस को ट्रांसफर किया जाएगा।