{"_id":"116-69814","slug":"Nainital-69814-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में सड़क बने रहे लोनिवि अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में सड़क बने रहे लोनिवि अफसर
Nainital
Updated Wed, 01 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा में जंगल की जमीन पर अवैध कब्जे के बाद वहां पक्की अवैध सड़कें भी बनने लगी हैं। चौफुला चौराहे से करीब तीन किलोमीटर अंदर तक डामर की सड़क बना दी गई है।
सूत्रों को कहना है कि सड़क की कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी है। जबकि वहां अवैध जमीन होने के कारण डामर की सड़कें नहीं बन सकती हैं। वहां करीब तीन किलोमीटर तक डामर बिछाई जा रही है। इसके लिए वहां अवैध मिट्टी कटान भी हो रहा है, जो मिट्टी सड़कों को समतल करने में लगाई जा रही है। स्थानीय लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इसी तरह सारे जंगल को अवैध तरीके से कब्जाया जा रहा है। सड़क बनने से जंगल में कब्जे की संभावना और बढ़ गई हैं। वहीं रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ जीएस कार्की का कहना है कि नई सड़क का निर्माण नहीं किया जा सकता। अगर ऐसा हो रहा है तो वहां तत्काल सड़क निर्माण का कार्य रुकवाया जाएगा।