{"_id":"116-68656","slug":"Nainital-68656-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन मजनू’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन मजनू’
Nainital
Updated Sun, 15 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गर्ल्स स्कूलों के बाहर खड़े होकर लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ बनभूलपुरा चौकी पुलिस ने शनिवार को ‘ऑपरेशन मजनू’ चलाया। जिसमें मनचलों को स्कूलों के बाहर से खदेड़ा गया। तीन की बाइक के चालान किए गए। जबकि छह को काफी देर मौके पर ही खड़े रखा गया।
चौकी इंचार्ज नीरज भाकुनी ने बताया कि क्षेत्र में पड़ने वाले तमाम गर्ल्स स्कूलों के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। कई छात्राएं, उनके परिजन और स्थानीय लोग शिकायत कर चुके हैं। इसको देखते हुए शनिवार को क्षेत्र के सभी स्कूलों के बाहर मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जो आगे भी जारी रहेगा। मनचलों को वहां से खदेड़ा गया। उनके नाम, पते और घरवालों के फोन नंबर भी नोट किए गए। ताकि आगे से उनकी शिकायत घर पर की जा सके। तीन मनचलों की बाइक सीज की गई। जो लगातार स्कूल के आसपास चक्कर काट रहे थे। इसके अलावा सभी स्कूलों में पुलिसकर्मियों के नंबर बंटवाए जा रहे हैं। ताकि कोई भी इस तरह की घटना होने पर पुलिस को तुरंत सूचना मिल सके।