फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सर्वे रिपोर्ट तय करेगी सांसदों का भविष्य

सर्वे रिपोर्ट तय करेगी सांसदों का भविष्य

Sun, 08 Dec 2013 05:48 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sun, 08 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। अब तक आई सर्वे रिपोर्टें कांग्रेस के लिए बहुत अधिक संतोषजनक नहीं हैं। अभी कुछ निजी एजेंसियों और आईबी की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके आधार पर ही सांसद का टिकट तय होना है, अगर रिपोर्ट पक्ष में नहीं हुई तो सिटिंग एमपी का टिकट भी कट सकता है। चुनौती केवल सांसदों के लिए नहीं नए प्रदेश अध्यक्ष के सामने भी होगी। यही कारण है कि हाईकमान को नया अध्यक्ष खोजने में दिक्कत हो रही है, क्योंकि हारने की स्थिति में कोई भी दमदार नेता नैतिकता के आधार पर इस्तीफा नहीं देना चाहता। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेता 15 दिसंबर के बाद नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की रणनीति क्या होगी, यह रविवार को चार राज्यों के आने वाले विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद ही साफ होगा, लेकिन जो सांसद पिछले पांच सालों तक जनता के बीच नहीं थे, उनका टिकट कटेगा यह करीब-करीब तय है। यह नए दावेदार भी जानते हैं। इसलिए दावा ठोकने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बढ़ती संख्या पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी कहते हैं कांग्रेस में लोकतांत्रिक माहौल है। सभी कार्यकर्ताओं को दावेदारी जताने का अधिकार है, लेकिन किसी भी दावेदार का नाम तय करने से पहले सर्वे रिपोर्टों को देखा जाएगा। इसके बाद पार्टी पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं की राय लेकर ही दावेदार का नाम तय करेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले पार्टी के सामने अध्यक्ष का नाम घोषित करना भी चुनौती बना हुआ है। अब तक की सर्वे रिपोर्टों को देखते हुए कोई भी दमदार नेता इस पद पर बैठने को तैयार नहीं है। अध्यक्ष बनने से बचने के लिए कई दिग्गज प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी से भी मिल चुके हैं, जबकि हाईकमान 15 दिसंबर के बाद इस मामले को निपटा देना चाहता हैं। प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर कहते हैं कि जल्द ही आम सहमति से हाईकमान नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर देंगे। इसके बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियां और तेज होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed