फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हिमालय की तलहटी में 2500 किमी दरारें

हिमालय की तलहटी में 2500 किमी दरारें

Sun, 15 Sep 2013 05:38 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sun, 15 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। प्रसिद्ध भूवैज्ञानिक प्रो. केएस वल्दिया का कहना है कि भौगोलिक परिवेश के अनुरूप विकास की पहल जरूरी है। हिमालय और आल्पस पर्वत के क्षेत्रों में लगभग समानांतर परिस्थितियां हैं, लेकिन आल्पस में बसे क्षेत्रों में नियोजित विकास से आपदा से नुकसान कम हुए हैं, जबकि हिमालय में अनियोजित विकास का परिणाम सबने देखा है।
विज्ञापन

प्रो. वल्दिया ने लांग व्यू स्थित निजी आवास में हुई विशेष भेंट में कहा कि आल्पस पर्वत क्षेत्र में बसे इटली, फ्रांस, आस्ट्रिया, जापान में नियोजित विकास हुए हैं, पर इसके उलट हिमालय की भावनाओं को न समझने की भूल हुई है। बृहद हिमालय के दक्षिणी ढाल की तलहटी पर 4 बड़े झुके हुए (लगभग 2 से ढाई हजार किमी) लंबे थ्रस्ट (दरारें) हैं, जो लगातार सक्रिय हैं। इनमें बार-बार संचलन होता है। बड़े थ्रस्ट के पास कई छोटी दरारें भी मौजूद हैं। जिसके कारण भूस्खलन होता है।
विज्ञापन

बीते 7-8 वर्षों से हिमालय के वनाच्छादित क्षेत्रों में अल्पकालीन अतिवृष्टि हो रही है। बीते वर्षों में भागीरथी, अलकनंदा, कोसी में आपदा आई। इस वर्ष केदारनाथ, बद्रीनाथ, धारचूला में अल्पकालीन अतिवृष्टि से कई स्थानों पर नुकसान हुआ। कहा कि पुरानी सभी सभ्यताएं नदियों के काफी ऊपर बसीं थी। लेकिन अत्याधुनिक तकनीकी युग में नदियों के फ्लड वे में रिसोर्ट्, इंस्टीट्यूट बना दिए गए हैं। धीमी नदियों ने समय चक्र के अनुरूप अपना स्वरूप बदला तो तभी ऐसी तबाही हुई। अब भी अलकनंदा, भागीरथी नदियों में 95 प्रोजेक्ट चल रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के नियोजित विकास के लिए भू-वैज्ञानिक, वन वैैज्ञानिक समेत विभिन्न विषय विशेषज्ञों की स्वतंत्र एजेंसी से रायशुमारी कर रिपोर्ट लेने की वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed