{"_id":"116-62615","slug":"Nainital-62615-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"परब्रह्म के प्रति समर्पण के बिना नहीं मिलती शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परब्रह्म के प्रति समर्पण के बिना नहीं मिलती शांति
Nainital
Updated Sun, 15 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। आर्य समाज के तत्वावधान में यजुर्वेद पारायण महायज्ञ और गीता ज्ञान कृष्ण कथा में डा. विनय विद्यालंकार ने कहा कि भगवान ने गीता ज्ञान देते हुए बताया कि जब तक परब्रह्म परमेश्वर के प्रति समर्पण नहीं होगा तब तक तुम्हारा मोह और विषाद नष्ट नहीं होगा। संसार के सुख और सगे संबंधी क्षणिक हैं। आत्मा का संबंध ब्रह्म के साथ सदैव रहता है। दिल्ली से आए पंडित कुलदीप आर्य ने कृष्ण के गुरुकुल में जाने की कथा का वर्णन किया। धर्माचार्य पं. रामवीर शास्त्री ने जीवन में सफलता के लिए वेद पाठ का संदेश दिया। कार्यक्रम में हजारी लाल अग्रवाल, भूमेश अग्रवाल, भगवान सहाय, डा. विनय खुल्लर, ममता खुल्लर, दीपक अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन