फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जनता की ‘अदालत’ करेगी फोरलेन का फैसला

जनता की ‘अदालत’ करेगी फोरलेन का फैसला

Sun, 08 Sep 2013 05:37 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sun, 08 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर-काठगोदाम फोरलेन बनाने की सरकारी मंशा पर जनता का मुट्ठी बांधा हाथ भारी पड़ सकता है। शनिवार को गौलापार के छोटे गांव खेड़ा, नवाड़खेड़ा की सड़कों से होता हुआ जो जुलूस हल्द्वानी जिला मजिस्ट्रेट कैंप दफ्तर के आगे रुका, उसने साफ-साफ ऐलान किया कि फोरलेन से पहले हमारी सुननी होगी। जनता की अदालत में फोरलेन का फैसला होगा। ग्रामीणों के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जुलूस की शक्ल में पहले बुद्ध पार्क पहुंचे ग्रामीणों ने फिर डीएम कैंप कार्यालय की ओर कूच किया। कैंप ऑफिस के गेट के सामने अपनी मांगें दोहराई और कहा कि अगर फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहीत करनी है तो पहले जनता की अदालत में अफसरों को आकर दलीलें सुननी पड़ेंगी। हाइवे के नाम पर जमीन बर्बाद करने से अच्छा यह होगा कि पहले क्षेत्र में अच्छे स्कूल खोले जाएं, अस्पताल बने। ताकि लोगों को सुविधा मिले और ऐसे काम के लिए लोग खुदबखुद जमीन देने को तैयार रहेंगे। ग्रामीण जनता के मुद्दों को दरकिनार किया गया तो एक भी व्यक्ति फोरलेन के लिए जमीन नहीं देगा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जमीन अधिग्रहण की जो अधिसूचना जारी हुई, उसके बारे में भी ग्रामीणों को कुछ नहीं बताया गया। डीएम एएस ह्यांकी एनएच, लोनिवि, प्रशासन, पुलिस की मौजूदगी में भरोसा दिया कि 16 सितंबर को दुबारा सर्वे होगा और जनसुनवाई रखी जाएगी। प्रदर्शन में ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, किसान संघर्ष समिति के राजेश जोशी, दामोदर जोशी समेत दर्जनों लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed