Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   53 साल के इतिहास में छात्राओं की उपेक्षा

53 साल के इतिहास में छात्राओं की उपेक्षा

Sat, 24 Aug 2013 05:35 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sat, 24 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। पिछले सालों में मुख्यधारा की राजनीति में भले ही महिलाओं की स्थिति कुछ सुधरी हो, लेकिन छात्र राजनीति में इतिहास से लेकर अब तक छात्राओं की उपेक्षा ही हो रही है। कुमाऊं के सबसे बड़े डिग्री कालेज एमबीपीजी में ही 53 साल के इतिहास में केवल एक छात्रा सचिव और एक उपसचिव के पद पर रही, जबकि एक भी छात्रा अध्यक्ष पद तक नहीं पहुंच सकी। छात्राओं को टिकट देने में एनएसयूआई और एबीवीपी जैसे संगठनों ने भी कंजूसी की है। हालांकि, इनके नेताओं के तर्क हैं कि छात्राएं खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहती।
विज्ञापन

एमबीपीजी कालेज मेें प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है, पर हमेशा की तरह इस बार भी बैनर-पोस्टरों से साफ पता चलता है कि चुनाव मैदान में उतरने वाली छात्राओं की संख्या नहीं के बराबर है। हालांकि, कालेज में इनकी संख्या लड़कों से अधिक है। अब तक इक्का-दुक्का पंपलेट, पोस्टर ही छात्राओं के दिखाई दे रहे हैं। यह भी उपाध्यक्ष पद के लिए हैं जो लड़कियों के लिए ही आरक्षित होता है। 1977 से 80 तक छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हेमंत बगड्वाल कहते हैं कि लड़कियों का रुझान पढ़ाई की तरफ अधिक होता है इस वजह से वह चुनाव में नहीं उतरतीं। 2003 में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे राहुल छिमवाल कहते हैं कि लड़कियां खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहती, इसलिए उनका प्रतिनिधित्व कम है, जबकि कालेज में पढ़ने वाली लड़कियां कम प्रतिनिधित्व के लिए दूसरे कारण गिनाती हैं।
विज्ञापन


छात्राएं राजनीति को नहीं देना चाहती अधिक समय
बीकॉम द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली रितु आर्या कहती हैं कि छात्राओं के चुनाव में नहीं उतरने के कई कारण हैं। पहला तो वह बहुत अधिक समय केवल राजनीति को नहीं देना चाहती। चुनाव से कम से कम एक या दो महीने तो पढ़ाई प्रभावित रहती ही है। इसके अलावा धन-बल का प्रयोग भी छात्राओं के लिए संभव नहीं है। रितु कहती हैं कि इस तरह के माहौल को खत्म कर सही तरीके से चुनाव हों तो छात्राओं की संख्या निश्चित तौर पर बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं को राजनीति में आना होगा
एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा तनुजा का कहना है कि छात्राओं को राजनीति में आना होगा। इससे लड़कियों को उनका प्रतिनिधित्व मिलेगा। अगर छात्रा अध्यक्ष या महासचिव होगी तो लड़कियां आसानी से अपनी समस्या उनके सामने रख सकेंगी।


हर पद पर मिलना चाहिए आरक्षण
एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा आशा मानती हैं कि उपाध्यक्ष पद की तरह अन्य पदों पर भी छात्राओं को आरक्षण मिलना चाहिए। हर साल लड़के ही अध्यक्ष बनते हैं। समय के अनुसार भी पदों को आरक्षित किया जा सकता है। इससे लड़कियों को कालेज से ही मुख्यधारा में जाने की प्रेरणा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed