{"_id":"116-61059","slug":"Nainital-61059-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर से होगा काठगोदाम-रामपुर फोरलेन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर से होगा काठगोदाम-रामपुर फोरलेन का काम
Nainital
Updated Wed, 21 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। काठगोदाम-रामपुर राजमार्ग पर दिसंबर से फोरलेन का काम शुरू हो जाएगा। फोरलेन के लिए टेंडर हो गए हैं। इस मार्ग पर रामपुर, बिलासपुर और हल्द्वानी में बाईपास बनाए जाएंगे। अब नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया(एनएचएआई)इसके लिए जमीन की क्लीयरिंग में जुटी है। वन विभाग और प्राइवेट संपत्ति के मालिकों से अनापत्ति ली जा रही है। बताया जाता है कि वर्ष 2016 के अंत तक फोरलेन का काम काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि फोरलेन का कार्य अब तक शुरू हो जाना चाहिए था। लेकिन कुछ दिक्कतों के कारण काम शुरू नहीं हो पाया है। बताया कि टेंडर होने के बाद अब ठेकेदार को निर्माण कार्य के लिए जमीन उपलब्ध कराई जानी है। कई स्थानों पर लोगों की निजी जमीन आड़े आ रही है, तो कई जगह सरकारी भूमि पर अतिक्रमण है। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले वन विभाग के अलावा प्राइवेट प्रापर्टी के मालिकों से अनापत्ति ली जाएगी। उनको सरकारी दर के अनुसार मुआवजा भी दिलाया जाएगा। ठेकेदार को कार्य सौंपने के बाद ढाई साल की अवधि में काम पूरा करना होगा। बताया कि रामपुर से काठगोदाम की करीब 93 किमी दूरी में फोरलेन बनाई जाएगी। इसमें रामपुर, बिलासपुर और हल्द्वानी में बाईपास बनाया जाएगा। बताया कि चार माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।