{"_id":"116-57866","slug":"Nainital-57866-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएं विद्यार्थी: जस्टिस पंत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएं विद्यार्थी: जस्टिस पंत
Nainital
Updated Mon, 24 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। समाज में नागरिक जो भी कार्य कर रहें हैं उसे पूरी लगन परिश्रम और ईमानदारी से करें तो समाज विकसित होगा। यह बात लेक सिटी वैलफेयर क्लब नैनीताल और अमर उजाला के तत्वाधान में स्व. श्री पीडी तिवारी स्मृति मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पीसी पंत ने कही। कार्यक्रम में उत्तराखंड आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
न्यायमूर्ति श्री पंत ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थी अपनी भूमिका निभाएं तथा जिस भी क्षेत्र में जाएं वहां एक मिसाल बनकर काम करें। उन्होंने कहा कि आज जो विद्यार्थी सम्मानित हुए है उन्होंने पूरे नगर का गौरव बढ़ाया है। नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मान मिलने से सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलती है। इससे पूर्व न्यायमूर्ति श्री पंत, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके शर्मा, ऑल सेंट्स की प्रधानाचार्या किरन जरमाया ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। क्लब अध्यक्ष मंजू बिष्ट ने बुके और बार अध्यक्ष डीके शर्मा ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर श्री पंत का स्वागत किया।
रामा मांटेसरी की बालिकाओं ने अनिल कुमार के नेतृत्व में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। शारदा अरोड़ा ने कविता, शीला साह तथा मेजर जीआई पुनवानी ने आपदा पीड़ितों को समर्पित गीत प्रस्तुत किए। स्व. श्री तिवारी के पुत्र डा. गिरीश रंजन तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भविष्य में समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है। नैनीताल बैंक के जीएम केके अरोड़ा ने सम्मान समारोह की सराहना की। क्लब अध्यक्ष मंजू बिष्ट ने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। न्यायमूर्ति श्री पंत ने सीबीएसई, आईसीएसई तथा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में हाईस्कूल तथा इंटर में अपना विद्यालय टॉप करने वाले विद्यार्थियों को ट्राफी तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए अध्यापिका डा. माया जोशी, डी बिष्ट तथा मदन मोहन भट्ट, संस्कृति के क्षेत्र में प्रभात गंगोला को सम्मानित किया गया। जस्टिस श्री पंत ने स्व. तिवारी की पत्नी पार्वती तिवारी तथा पुत्री पदमिनी पांडे के साथ ही नैनीताल बैंक अध्यक्ष एसके गुप्ता, ऑल सेंट्स की किरन जरमाया को सरस्वती की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। पुष्पा कांडपाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में नैनीताल बैंक अध्यक्ष एसके गुप्ता, गीता साह, ज्योति ढौढियाल, गीता पांडे, हेमा भट्ट, रानी साह, ज्योति साह, लीला जोशी, रेखा पंत, जीवंती भट्ट, संगीता श्रीवास्तव, रमीला नेगी, रानी साह, मीनू बुढलाकोटी, पालिका सभासद भारती साह, नीतू बोरा, सपना बिष्ट, किरन साह, रेनू आर्या, अपर राज्य रेडियो अधिकारी जीएस पांडे, केसी सुयाल, सरस्वती खेतवाल आदि मौजूद थे। संचालन मीता उपाध्याय ने किया।