{"_id":"116-56251","slug":"Nainital-56251-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंधन आपूर्ति बाधित होने से कुमाऊं में पंप ड्राई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंधन आपूर्ति बाधित होने से कुमाऊं में पंप ड्राई
Nainital
Updated Tue, 28 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली के आंवला डिपो से पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई ठप होने के बाद अब वैकल्पिक आयल डिपो से भी पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति लड़खड़ाने से कुमाऊं में पेट्रोलियम पदार्थों के लिए मारामारी हो गई है। रविवार को वैकल्पिक डिपो से ईंधन की आपूर्ति ठप रहने से सोमवार को कुमाऊं के अधिकांश पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। हल्द्वानी के कई पंपों में पेट्रोल और डीजल नहीं मिल पाया। वाहन चालक ईंधन भरवाने के लिए पंपों में भटकते रहे। पर्वतीय जिलों में संकट गहराने से पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है।
कुमाऊं के लिए पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति आंवला डिपो से होती है। डिपो में पिछले कई महीनों से रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है। ट्रैक बैठने से पेट्रोलियम पदार्थों से लदी ऑयल बोगियां डिपो तक नहीं आ पा रही हैं। आंवला से पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति ठप होेने से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे डिपो से ईंधन की आपूर्ति हो रही है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंपों में लालकुआं, भारत और इंडेन के पंपों को मथुरा और शाहजहांपुर से आपूर्ति मिल रही है। वैकल्पिक डिपो से रविवार को ईंधन की आपूर्ति ठप रही तो हल्द्वानी समेत समूचे कुमाऊं में अधिकांश पंप ड्राई हो गए।
कुमाऊं पेट्रोल पंप एसोसिएशन के वीरेंद्र सिंह चड्डा के मुताबिक कुमाऊं में 155 पेट्रोल पंप हैं। इनमें एक दर्जन से अधिक पंप हल्द्वानी में हैं। सोमवार को हल्द्वानी में करीब 10 पंप ड्राई रहे। यही हाल पर्वतीय क्षेत्र के पंपों का रहा। पेट्रोल और डीजल की मारामारी के बीच वाहन चालक भटकते रहे। ईंधन की मारामारी बढ़ने से पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
ईंधन का संकट बना हुआ है। खासकर भारत पेट्रोल पंपों पर ज्यादा संकट है। एहतियातन पंप डीलरों को प्रशासनिक गाड़ियों के लिए ईंधन का कोटा रिजर्व रखने के आदेश हैं। प्रत्येक पंप में एक-एक हजार लीटर डीजल और डेढ़ हजार लीटर पेट्रोल का कोटा शामिल है। पर्यटन सीजन को देखते हुए डिपो प्रभारियों को पहाड़ के लिए नियमित सप्लाई के आदेश दिए गए हैं। -राहुल शर्मा, डीएसओ नैनीताल।