{"_id":"116-54851","slug":"Nainital-54851-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंवला से आपूर्ति लड़खड़ाने से सूखे पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंवला से आपूर्ति लड़खड़ाने से सूखे पेट्रोल पंप
Nainital
Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली स्थित आंवला डिपो से पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने से कुमाऊं में पेट्रोल पंप ड्राई होने लगे हैं। शुक्रवार को हल्द्वानी के कई पंपों में पेट्रोल एवं डीजल नहीं मिलने से ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
कुमाऊं में आयल कंपनियों के करीब 150 पेट्रोल पंप हैं। पंपों में प्रतिदिन औसतन सात लाख लीटर डीजल और चार लाख लीटर पेट्रोल की खपत होती है। सर्वाधिक पंप हल्द्वानी में हैं और यही ईंधन की खपत भी अधिक है। कुमाऊं के लिए बरेली आंवला डिपो से ही पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति होती है। जानकारों के मुताबिक आंवला डिपो में रेलवे ट्रैक बैठ गया है। जिससे डिपो तक रेलवे के आयल से लदे वैगन नहीं लग पा रहे हैं। डिपो में आयल नहीं उतरने से समूचे कुमाऊं के लिए ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
आंवला डिपो से आयल की आपूर्ति बाधित होने से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मथुरा, बंथरा और नजीबाबाद डिपो से कुमाऊं के लिए पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति हो रही है। इन डिपो से कुमाऊं के लिए ईंधन की ढुलाई करने वाले टैंकरों की मारामारी हो रही है, जिससे कुमाऊं में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल नहीं आ पा रहा है। शुक्रवार को हल्द्वानी में पेट्रोल और डीजल नहीं मिलने से कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। इससे ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ी। पेट्रोल पंप संचालक वीरेंद्र सिंह चड्डा ने बताया कि आंवला डिपो में रेलवे ट्रैक बनाने का काम धीमी गति से चल रहा है। आंवला आयल डिपो से जुड़ा रेलवे ट्र्रैक ठीक नहीं होने तक कुमाऊं में ईंधन का संकट झेलना पड़ सकता है।