{"_id":"116-54118","slug":"Nainital-54118-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या बेटियों ने ही की थी जंग की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या बेटियों ने ही की थी जंग की हत्या
Nainital
Updated Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। 13 फरवरी से लापता नैनीताल के करोड़पति प्रॉपर्टी डीलर मुजफ्फरजंग की हत्या उसकी बेटियों ने ही की थी। टैक्सी चालक इरशाद भी इसमें राजदार था। पूरे एक सप्ताह तक रात दिन की पुलिस जांच के बाद ये बात सामने आ रही है। ये भी बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे प्रॉपर्टी ही थी। दोनों बेटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बरेली में देर रात तक दबिश दे रही थी। हालांकि जंग का शव न मिलने के चलते पुलिस अभी हत्या की पुष्टि नहीं कर रही है। रविवार को चालक की निशानदेही पर शव बरामद करने के लिए कांबिंग की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार जंग ने अपनी छोटी बेटी रिशु के नाम अपनी करोड़ों की जमीन की पॉवर ऑफ अटार्नी की थी। जबकि वह पहले दो बार अपने परिचित और बेटे के नाम भी पॉवर ऑफ अटार्नी कर उसे खारिज कर चुका था। पिछले कुछ समय से रिशु भी इसी आशंका से ग्रसित थी कि कहीं इस बार भी पिता पॉवर ऑफ अटार्नी बदल न दे। जंग की हत्या की आशंका के बाद से ही रिशु और दूसरी बेटी शिवली के गायब होने से ही पुलिस उन पर शक कर रही थी। जांच के दौरान एक बार ये बात भी सामने आई कि कहीं दोनों की भी तो हत्या नहीं कर दी गई। लेकिन तीन दिन पूर्व उनके बरेली में देखे जाने के बाद ये आशंका खारिज हो गई। जांच, दोनों की फरारी और पावर ऑफ अटार्नी के गायब होने से पुलिस का शक पुख्ता हो गया कि प्रॉपर्टी के लिए जंग की हत्या कर दी गई। जिसमें टैक्सी चालक और उसकी बेटियां ही शामिल हैं।