फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   केमू बस में महिला से रेप

केमू बस में महिला से रेप

Sat, 23 Mar 2013 05:32 AM IST
Nainital
Nainital Updated Sat, 23 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। केमू बस में बागेश्वर से टनकपुर के लिए निकली नेपाली महिला को गुमराह कर चालक ने उसकी अस्मत लूट ली। शुक्रवार तड़के चालक महिला को बस में ही छोड़कर निकल गया। सुबह करीब सात बजे गश्त कर रही चीता पुलिस को महिला ने दुराचार की बात बताई तो पुलिस कर्मी महिला को चौकी ले आए। महिला की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बस सीज कर दी गई है। महिला को फिलहाल नारी निकेतन भेजा गया है। शनिवार को उसके मजिस्ट्रेटी बयान (164 के बयान) दर्ज कराए जाएंगे। घटना भोटिया पड़ाव चौकी के बरसाती नाला क्षेत्र की है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार महिला बृहस्पतिवार सुबह बागेश्वर से टनकपुर के लिए निकली। शाम करीब साढ़े सात बजे बस हल्द्वानी पहुंची। काठगोदाम तक सारी सवारियां उतर चुकी थी। करीब साढ़े आठ बजे बस कंडक्टर भी उतर गया। अब महिला और चालक प्रेमसिंह पंवार निवासी पंचकुला बस में अकेले थे। महिला ने चालक से टनकपुर की बस मिलने का स्थान पूछा तो चालक उसे गुमराह कर आधी रात तक घुमाता रहा। महिला को शक हुआ तो उसने कई बार नीचे उतारने की बात कही मगर चालक ने बस नहीं रोकी। देर रात करीब साढ़े तीन बजे चालक ने बरसाती नाले के पास एकांत में बस खड़ी कर दी। यहां महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद वह उसे केमू स्टेशन पर बस में छोड़कर निकल गया। सुबह महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। मेडिकल रिपोर्ट अभी पुलिस को मिल नहीं पाई है।
विज्ञापन


कहां थी पुलिस
एक चालक बस में खुले आम शहर की सड़कों पर महिला को रात भर घुमाता रहा। लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी भनक नहीं लगी। किसी ने भी बस को नहीं रोका। जबकि देर रात संदिग्ध हालत में घूमने वाले वाहन और लोगों पर नजर रखने के दावे पुलिस अधिकारी लगातार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण की धारा क्यों नहीं लगाई
पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर दुराचार में मुकदमा तो दर्ज किया, पर अपहरण की धारा नहीं लगाई। जबकि महिला को रात भर बस चालक बिना उसकी मर्जी के बस में घुमाता रहा।


प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है। जांच में अगर अपहरण वाली बात भी निकलती है तो धारा बढ़ाई जा सकती है।
डा. सदानंद दाते, एसएसपी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed