{"_id":"116-52537","slug":"Nainital-52537-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी में डूबने से साफ्टवेयर कंपनी के सीईओ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी में डूबने से साफ्टवेयर कंपनी के सीईओ की मौत
Nainital
Updated Sat, 23 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। कोसी नदी में नहाते समय पानी में डूबने से ढिकुली के रिसोर्ट में ठहरे गुड़गांव (हरियाणा) के पर्यटक की मौत हो गई, जबकि उनका साथी बाल-बाल बच गया। मृतक एक साफ्टवेयर कंपनी का सीईओ थे।
सी-127 गुड़गांव हरियाणा के सेक्टर 50 निवासी गगन चड्ढा (34) पुत्र जेपी चड्ढा नोएडा उत्तर प्रदेश की वैल्यू फर्स्ट कंपनी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर कार्यरत थे। यह कंपनी मोबाइल फोन के लिए साफ्टवेयर बनाती है। इस कंपनी ने यहां कार्बेट नेशनल पार्क भ्रमण के लिए चार दिन का टूर बनाया था, इसमें शामिल करीब 80 पर्यटक बृहस्पतिवार को ढिकुली के हाईडअवे रिसोर्ट में पहुुंचे थे। उन्हें रविवार को नोएडा लौटना था। शुक्रवार अपराह्न करीब सवा चार बजे अधिकांश प्रतिभागी रिसोर्ट के साउंडप्रूफ कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित व्याख्यान में व्यस्त थे। तभी तीन पर्यटक रिसोर्ट से सटी कोसी नदी में नहाने चले गए, जबकि रिसोर्ट प्रबंधन ने नदी किनारे खतरे का बोर्ड लगाया था। कुछ देर बाद ही पता चला कि नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से गगन बेहोश हो गए, जबकि उनके साथी को तीसरे व्यक्ति ने बचा दिया। रिसोर्टकर्मी महेंद्र सिंह ने तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस 108 के कर्मचारियाें को दी। वहां पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से गगन को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्साधिकारी ने गगन को मृत घोषित कर दिया। घटना से सीईओ के साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मृतक के परिजनों समेत कोतवाली पुलिस को दे दी गई। परिजनों के आने पर शनिवार को पोस्टमार्टम समेत अगली कार्रवाई की जा सकेगी।