फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   53 की हिमपुत्री को जीत का जुनून

53 की हिमपुत्री को जीत का जुनून

Wed, 06 Mar 2013 05:31 AM IST
Nainital
Nainital Updated Wed, 06 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। अगर कुछ करने का जज्बा हो तो उम्र, संसाधन, सुविधा कुछ भी आड़े नहीं आता। यह बात हिमनगरी मुनस्यारी की गंगोत्री टोलिया ने साबित की है। 53 की उम्र में जीत को लेकर वही जज्बा, जुनून है, जो शुरुआत में था। वन निगम में आशुलिपिक पद पर कार्यरत गंगोत्री एक फिर बैडमिंटन की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही है, इससे पहले करीब 30 साल के खेल जीवन में कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत हासिल की। पिछले महीने पंचकुला में फारेस्ट आल इंडिया स्पोर्ट्स मीट में भी उन्होंने उत्तराखंड की तरफ से सबसे ज्यादा पदक हासिल किया।
विज्ञापन

खेल को लेकर रुझान के बारे में गंगोत्री कहती हैं कि नमजला (मुनस्यारी) में थी, तो स्कूल की टीचर बैडमिंटन खेलती थी, उन्होंने खेल में मुझे शामिल करना शुरू किया, जिसके बाद रुचि बढ़ती गई। पहाड़ में होने वाले खेलकूद और दूसरे इंवेट में शामिल होती। शुरुआती पढ़ाई के बाद स्नातक करने को अल्मोड़ा पहुंची, जहां हास्टल में रहकर रेस, थ्रो, बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेना शुरू किया। 1984 में वन निगम में नौकरी शुरू की। इसके बाद वन महकमे के राष्ट्रीय स्तर पर जो प्रतियोगिता होती थी, उसमें शामिल होना शुरू किया। इस दौरान बैडमिंटन आदि प्रतियोगिता में कई पदक जीते। इन पदकों को जीतने के लिए खुद पर ही ज्यादा निर्भर रहना पड़ता था, लंबे समय से तक प्रशिक्षक, खेलने का स्थान नहीं मिलने से खुद ही खेल को सुधारने का प्रयास किया। बाद में पंतनगर विश्वविद्यालय खेलने गए तो वहां के कोच भाष्कर तिवारी ने खेल से प्रभावित हुए और प्रशिक्षण देने को राजी हुए। इससे काफी मदद मिली। अब तक प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में साठ पदक हासिल कर चुकी हैं। इसमें 2012 में वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप कंपू में सिंगल और डबल में कांस्य पदक हासिल किया। इस साल दुबारा उनको इस प्रतियोगिता में इंट्री मिली है। गंगोत्री ने इस साल फारेस्ट आल इंडिया स्पोर्ट्स मीट में उत्तराखंड टीम की तरफ से तीन गोल्ड, दो सिल्वर पदक हासिल किया। इसमें पहली बार शुरू किए गए लान टेनिस में भी गंगोत्री ने जौहर दिखाया और पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed