फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दिनदहाड़े तीन क्वार्टरों के ताले टूटे

दिनदहाड़े तीन क्वार्टरों के ताले टूटे

Tue, 04 Dec 2012 05:30 AM IST
Nainital
Nainital Updated Tue, 04 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज के कैंपस में आज दिनदहाड़े बेखौफ चोरों ने दो डाक्टर और जेई के घर के ताले तोड़ डाले। चोरों ने एक डाक्टर के क्वार्टर के मुख्य गेट में लगे ताले और सेंटर लॉक को तोड़कर पूरा घर खंगाला। जबकि जेई के क्वार्टर का एक ताला तोड़ कर सेंटर लॉक तोड़ने में चोर कामयाब नहीं हुए। एक ही ब्लाक में एकसाथ तीन क्वार्टरों के ताले टूटने से कैंपस में खलबली मच गई। सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्राचार्य ने वहां पहुंचकर कैंपस में चोरी की बढ़ती वारदातों पर असंतोष जताया। इस दौरान सीओ ने चोर कालेज के अंदर के होने की बात कही। प्राचार्य ने भी इस बात को स्वीकार किया।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज के कैंपस में टाईप फाइव स्थित जी ब्लाक में डॉ.अजय कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी डॉ. भावना श्रीवास्तव रहते हैं, जबकि इसी ब्लाक में क्वार्टर नंबर छह में अवर अभियंता सिविल पंकज सिंह बोहरा और क्वार्टर नंबर छह में डॉ. पंकज वर्मा रहते हैं। सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे डॉ.अजय और उनकी पत्नी डॉ.भावना क्वार्टर में ताला लगाकर ड्यूटी करने एसटीएच चले आए। पंकज भी परिवार के साथ घर से बाहर थे, जबकि डॉ. पंकज वर्मा सपरिवार रविवार को शादी समारोह में शाहजहांपुर चले गए थे। दोपहर को साढ़े बारह बजे तीनों क्वार्टरों में चोरी की सूचना कैंपस में फैली तो खलबली मच गई। डॉ.संजय और उनकी पत्नी ने घर पहुंचकर देखा तो क्वार्टर के दोनों ताले टूटे थे, सभी कमरों में सामान बिखरा था और अलमारी का लॉक टूटा था। अलमारी में रखी दस हजार की नकदी, कैमरा, बेड पर रखा मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान सुरक्षित था। डॉ.भावना ने बताया कि कैंपस में पूर्व में हुई चोरियों के मद्देनजर वह अपने सोने चांदी के जेवर क्वार्टर में नहीं रखती हैं। आर्टिफिशियल ज्वैलरी थी। पंकज बोहरा ने बताया कि उनके क्वार्टर का एक ताला तोड़ पाए थे। जेई के सामने वाले डॉ. पंकज के क्वार्टर के भी ताले तोड़े लेकिन चोर यहां से भी कीमती सामान नहीं ले जा सके। सूचना पर सीओ प्रमेंद्र सिंह डोबाल, कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल, चौकी प्रभारी सतीश कापड़ी, एसआई बहादुर सिंह पागंती और विपिन चंद्र जोशी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और जी ब्लाक मेें रहने वाले डाक्टरों के परिजनों से पूछताछ की। बाद में प्राचार्य डॉ.आर सी पुरोहित भी घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन


और जब सीओ को सुननी पड़ी
हल्द्वानी। वारदात की सूचना मिलने पर सीओ प्रमेंद्र सिंह डोबाल सीधे डा.भावना के क्वार्टर पहुंचे। इस दौरान डा.भावना खासा गुस्सा गई। लगातार कैंपस में चोरी की वारदातें होने पर डा. भावना ने कह दिया कि ज्वैलर्स और व्यापारियों के घर हुई चोरियाें का पुलिस बहुत जल्दी खुलासा कर देती है मगर कालेज के एक भी डाक्टर के यहां हुई चोरी का आज तक खुलासा नहीं कर पाई है। इस पर सीओ ने जवाब दिया कि इस कैंपस में चोरियां होती हैं लेकिन कैंपस के लोग पुलिस को कुछ बताना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व भी चोरी के प्रयास
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज का कैंपस चोरों के निशाने पर है। चोर डाक्टरों के क्वार्टरों में ताला लगाकर एसटीएच ड्यूटी जाने और लौटकर आने के अलावा बाजार जाने तक की संपूर्ण जानकारी रखते हैं। कौन ऐसा है जो डाक्टरों के बारे में इतनी जानकारी बताता हैं, यह राज रहस्य है। चोरों ने तीन दिन पूर्व भी इसी ब्लाक में एक नए डाक्टर के क्वार्टर के ताले तोड़े लेकिन चोर कुछ ले जा नहीं सके, इसलिए डाक्टर ने भी पुलिस में शिकायत करना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed