{"_id":"116-43082","slug":"Nainital-43082-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर और ओल्ड पियर जीते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर और ओल्ड पियर जीते
Nainital
Updated Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। शरदोत्सव 2012 के क्रम में शुक्रवार से चंद्रावती तिवारी स्मृति फाइव ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। डीएम निधिमणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में देशभर से 12 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं।
जिला महिला हॉकी संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को दो शो मैच खेले गए। पहले मैच में बिजनौर ने कोलकाता को 4-2 हराया। दूसरे मुकाबले में ओल्ड पियर ने नैनीताल की टीम को 3-2 से हराया। इससे पूर्व डीएसए के महासचिव गंगा प्रसाद साह ने डीएम का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, कोलकाता, बिजनौर, दार्जिलिंग, झांसी, मेरठ, राउरकेला आदि टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान चंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, संध्या साह, जगदीश बवाड़ी, मनोज साह आदि थे। संचालन नवीन पांडे ने किया।
इनसेट
वॉलीबाल प्रतियोगिता आज से
नैनीताल। शरदोत्सव 2012 के तहत शनिवार से वॉलीबाल प्रतियोगिता भी शुरू हो जाएगी। आयोजक सचिव राजीव गुुप्ता ने बताया कि उद्घाटन मुकाबला भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय बनाम हिल्स इलेवन के बीच खेला जाएगा।