{"_id":"37842","slug":"Nainital-37842-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोयाबीन फैक्ट्री, कालोनी में ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोयाबीन फैक्ट्री, कालोनी में ब्लैक आउट
Nainital
Updated Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दूचौड़। सोयाबीन फैक्ट्री और इससे सटी आवासीय कालोनी को बिजली सप्लाई करने वाले ट्रांसफार्मर का केबिल बाक्स फुंकने से बुधवार की सुबह से फैक्ट्री, कालोनी में ब्लैक आउट है। केबिल बाक्स सुधारने का काम बृहस्पतिवार को शुरू तो किया गया। लेकिन रात दस बजे तक भी कामयाबी नहीं मिल सकी।
सोयाबीन फैक्ट्री में आयुर्वेदिक औषधियां बनाई जाती हैं। जबकि इस फैक्ट्री से सटी आवासीय कालोनी में करीब 150 परिवारों का बसेरा है। बुधवार को दोपहर में ट्रांसफार्मर का केबिल बाक्स अचानक फुंक गया तो बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्वतंत्रता दिवस के चलते बुधवार को काम शुरू नहीं किया गया था। बृहस्पतिवार सुबह से ही यूपीसीएल के इंजीनियर केबिल बाक्स की रिपेयरिंग में जुट गए थे। लेकिन शाम तक उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिल पाई
फैक्ट्री में विद्युतापूर्ति भंग होने के बाद से सारा काम जेनरेटर के भरोसे चल रहा है। लेकिन कालोनियों में रहने वालों के पास ऐसा भी विकल्प नहीं। यूपीसीएल के अवर अभियंता भुवन भटट ने बताया कि ट्रांसफार्मर में सबसे ज्यादा लोड आवासीय कालोनी का पड़ रहा है। इसीलिए यह नौबत आई है। उन्होंने बताया कि काम चल रहा है। रिपेयरिंग के बाद टेस्टिंग होगी और तभी आपूर्ति बहाल हो सकेगी।