{"_id":"33730","slug":"Nainital-33730-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई, रामपुर और गोरखपुर ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई, रामपुर और गोरखपुर ने बाजी मारी
Nainital
Updated Sat, 16 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के तत्वावधान में अमर उजाला के सहयोग से खेली जा रही 90वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को मुंबई, रामपुर और गोरखपुर जीते।
पहले मैच में आरसीएफ मुंबई ने डीएचए नागपुर को 3-0 से हराया। मध्यांतर तक मुंबई 2-0 से बढ़त बनाए थी। खेल के 5वें मिनट में लक्ष्मण तथा 24वें मिनट में महेश ने गोल किया। मध्यांतर बाद मुंबई की ओर से फिर 49वें मिनट में एस पाटिल ने गोल किया।
दूसरे मैच में महाराष्ट्र पुलिस मुंबई ने नार्दन रेलवे डिवीजन लखनऊ को 6-5 से हराया। खेल समाप्ति तक दोनों टीमें बिना कोई गोल किये बराबरी पर थीं। टाई ब्रेकर में भी दोनों टीमों ने 4-4 गोल किये। जिसमें लखनऊ की ओर से एस बिशन, विवेक, रणजीत व राम प्रकाश जबकि मुंबई की ओर से सुमित, विनोद, आशीष व आजम शेख ने गोल किया। बाद में सडन डेथ का सहारा लिया गया, जिसमें मुंबई ने दो जबकि लखनऊ ने एक गोल किया। मुंबई की ओर से विनोद व सुमित जबकि लखनऊ की ओर से एस बिशन ने गोल किया।
विज्ञापन
तीसरे मैच में स्टूडेंट्स हॉकी क्लब रामपुर ने एफसीआई हेड क्वाटर दिल्ली को 1-0 से हराया। मध्यांतर पूर्व खेल के 5वें मिनट में प्रतीक सिंह ने गोल कर अपनी टीम को विजयी दिलायी। चौथे मैच में एनईआर गोरखपुर ने नैनीताल हॉकी अकादमी को 2-1 से हराया। मध्यांतर तक दोनों टीमों ने 1-1 गोल किया। गोरखपुर की ओर से हनीफ तथा नैनीताल की ओर से संदीप ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। मध्यांतर बाद गोरखपुर की ओर से 38वें मिनट में आलोक ने गोल किया। अंपायर लक्ष्मण, राकेश कुमार, मंजुल प्रकाश सनवाल, सीएल साह तथा उद्घोषक मनोज कुमार थे।