फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दूल्हा दुल्हन के पिता समेत चार घायल

दूल्हा दुल्हन के पिता समेत चार घायल

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Nainital
Nainital Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भीमताल। बीती देर रात विवाह कार्यक्रम में उस वक्त अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई जब एकाएक आए अंधड़ से कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया टेंट दूल्हा दुल्हन समेत मौके पर मौजूद लोगों के ऊपर आ गिरा। टेंट को रोकने के लिए लगाए गए लोहे के पाइप व सजावट के लिए लगाए गए अन्य सामान के गिरने के कारण मौके पर मौजूद दूल्हा और दुल्हन के पिता समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक को रात में ही हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

सोमवार की रात तल्लीताल स्थित पंत पार्क में रावतगांव निवासी कुंदन सिंह रावत की पुत्री की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बारात ऋषिकेश स्थित यमकेश्वर से पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अधिकांश बाराती और घराती खाना खा चुके थे और मंडप में मंत्रोच्चार के बीच वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। देर रात एक बजे के करीब एकाएक जोरदार अंधड़ शुरू हो गया और देखते ही देखते पार्क में लगा विशालकाय टेंट हवा में उड़ गया। टेंट रोकने के लिए लगाए गए लोहे के खंभे, उनमें लगी लाइटें जहां तहां गिरने लगीं। इससे टेंट के भीतर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और लोग खुद को बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। किसी तरह वर व कन्या को मंडप से सुरक्षित पास के होटल में ले जाया गया।
विज्ञापन

अफरातफरी के इस माहौल में कन्या के पिता कुंदन सिंह रावत (65) समेत यमकेश्वर निवासी दूल्हे के पिता वीरेंद्र सिंह (65) पुत्र नारायण सिंह, लमगड़ा निवासी बच्ची सिंह अधिकारी (60) पुत्र इंदर सिंह व यमकेश्वर निवासी सुरजीत सिंह (16) पुत्र राम बलेस सिंह घायल हो गए। दुर्घटना में रावत का पैर फैक्चर हो गया जबकि अन्य तीनों लोगों के सिर में चोटें आईं। रात में ही कन्या के पिता को 108 से हल्द्वानी रेफर किया गया जबकि अन्य तीनों को पीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी घायलों की स्थिति में अब सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed