फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   972 left the LT exam in Nainital district, 7770 candidates out of 8742 registered in the examination

नैनीताल जिले में 972 ने छोड़ी एलटी परीक्षा, पंजीकृत 8742 में से 7770 अभ्यर्थी बैठे परीक्षा में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
972 left the LT exam in Nainital district, 7770 candidates out of 8742 registered in the examination
हल्द्वानी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को शहर के 16 परीक्षा केंद्रों में सहायक अध्यापक (एलटी) के पदों के लिए दो पालियों में हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत 8742 में से 7770 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 972 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि आयोग की ओर से रविवार को सहायक अध्यापक (एलटी) के 1431 पदों के लिए लिखित परीक्षा कराई गई। दो पालियों में आयोजित 14 विषयों की परीक्षा में नैनीताल जिले में दोनों पालियों में 8742 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7770 ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में पंजीकृत 4176 में से 3882 ने परीक्षा दी और 294 अनुपस्थित रहे जबकि द्वितीय पाली में पंजीकृत 4566 में से 3888 ने परीक्षा दी जबकि 678 अनुपस्थित रहे। जिले में परीक्षा के लिए आयोग द्वारा 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 4 बजे तक थी। अभ्यर्थियों ने शिशु भारती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौजाजाली, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एचएन इंटर कॉलेज, हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज, निर्मला कॉन्वेंट, सेंट पॉल्स, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धौलाखेड़ा, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, गुरुकुल इंटरनेशनल, ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज, क्वींस पब्लिक स्कूल, खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज, श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल, एमबी इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र में दोनों पालियों में परीक्षा दी। इस दौरान अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग व मैटल डिटेक्टर डिवाइस से जांच की गई। सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed