{"_id":"5cbf72d2bdec22145c4700af","slug":"91556050642-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन यात्रियों को ले गई, दूसरे दिन अधिकारियों ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन यात्रियों को ले गई, दूसरे दिन अधिकारियों ने खदेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तरप्रदेश परिवहन निगम की अलीगढ़-हल्द्वानी एसी बस सेवा बिना अनुमति के संचालित की जा रही थी, जिसे हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन के अधिकारियों ने डिपो से बाहर कर दिया। साथ ही इसकी जानकारी उच्चधिकारियों को भी दे दी है।
उत्तरप्रदेश परिवहन निगम ने अलीगढ़ से हल्द्वानी के लिए सोमवार से एसी बस सेवा शुरू की थी। ये बस सोमवार को अलीगढ़ से चलकर करीब दो बजे हल्द्वानी पहुंची और सवारी भरकर अलीगढ़ चली गई। हल्द्वानी रोडवेज डिपो के अधिकारियों को इसकी भनक भी नहीं लगी। मंगलवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद रोडवेज के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जैसे ही बस अलीगढ़ से हल्द्वानी पहुंची थी तो अधिकारियों ने बस चालक से अनुमति पत्र मांगा, लेकिन चालक अनुमति पत्र नहीं दिखा सका।
इसके बाद स्टेशन इंचार्ज डीएन जोशी ने बस को हल्द्वानी डिपो से खदेड़ दिया। साथ ही बिना अनुमति के हल्द्वानी बस अड्डे में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया। बस यहां से खाली अलीगढ़ को लौट गई। स्टेशन इंचार्ज की ओर से इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई। स्टेशन इंचार्ज ने बताया कि रोडवेज के साथ इस बस का अनुबंध नहीं है। इसलिए ये बस हल्द्वानी बस अड्डे से सवारी नहीं भर सकती है।
विज्ञापन
पहले दिन यात्रियों को ले गई, दूसरे दिन अधिकारियों ने खदेड़ा
बिना अनुमति चल रही अलीगढ़ एसी बस सेवा के हल्द्वानी रोडवेज डिपो में घुसने पर रोक
उच्चधिकारियों को भी इस बात से अवगत कराया
बरेली रूट पर बसों की कमी, यात्री परेशान
हल्द्वानी। मंगलवार को बरेली रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज की बरेली रूट पर बसों की संख्या कम है। ऐसे में यात्रियों को यूपी रोडवेज की बसों पर निर्भर रहना पड़ता है। यूपी में चुनाव के चलते उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का संचालन प्रभावित रहा। रही सही कसी उत्तराखंड रोडवेज ने पूरी कर दी। उत्तराखंड रोडवेज बरेली जाने वाली अपनी दो बसों को निरस्त कर दिया। इससे बरेली रूट पर यात्रियों को परेशानी हुई।