{"_id":"5c8c0c00bdec22140e106f8d","slug":"91552681984-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार के मुआवजे की घोषणा, मिला पांच हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार के मुआवजे की घोषणा, मिला पांच हजार
विज्ञापन
100 का नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सरकार ने डेढ़ साल पहले हुए सड़क हादसे के घायलों को मुआवजे के रूप में 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन अब जबकि पीड़ितों के हाथ मुआवजे का चेक पहुंचा तो वह महज पांच हजार रुपये का निकला। सड़क हादसे में गंभीर रुपये से घायल एक पीड़ित ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री की हेल्पलाइन में दर्ज कराकर मुआवजे की शेष राशि दिलाने की मांग की है।
मैक्स जीप यूके 05टीए-1956 सात जून 2017 को हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी कि रास्ते में अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी थी। हादसे में पिथौरागढ़ जिले के ओलिया गांव निवासी रणजीत सिंह पुत्र दान सिंह समेत कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी। ओलिया गांव निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनके पास मुआवजे का चेक पहुंचा लेकिन यह चेक पचास हजार रुपये का न होकर केवल पांच हजार रुपये का ही था। उन्होंने बताया कि 50 हजार के बजाय पांच हजार रुपये का चेक पहुंचने की शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री की हेल्पलाइन में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित अधिकारी ने शिकायत को निस्तारण के लिए संबंधित जिले के समाज कल्याण विभाग के एडीओ को भेज दिया गया है।
50 हजार के मुआवजे की घोषणा, मिला पांच हजार
हादसे के घायल ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई शिकायत
जुलाई 2017 में सेराघाट के पास मैक्स दुर्घटना