फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सड़क बना रही कंपनी की लापरवाही से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

सड़क बना रही कंपनी की लापरवाही से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Fri, 15 Mar 2019 01:24 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
सड़क बना रही कंपनी की लापरवाही से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
road jam - फोटो : amar ujala
हल्द्वानी/हल्दूचौड़। सड़क बना रही सद्भाव कंपनी की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पानी का छिड़काव न होने से सड़क बनाने के लिए डाली गई मिट्टी उड़ रही है। साथ ही इनके उपखनिज लदे वाहनों के गौला से दो-दो चक्कर लगाने की होड़ में एनएच पर जाम लग रहा है। इससे वाहन चालकों एवं यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एनएचएआई की ओर से अधिकृत कंपनी सद्भाव रुद्रपुर से काठगोदाम तक फोरलेन हाइवे का निर्माण कर रही है। मानकों की बात करें तो काम पूरा होने तक कंपनी को पुरानी सड़क की मरम्मत करनी है, लेकिन कंपनी की ओर से ऐसा नहीं किया जा रहा है। कई जगह गड्ढे बने हैं। तीनपानी, गौला बाईपास, गोरापड़ाव में सड़क बनाने के लिए मिट्टी डाली गई है। हवा एवं गाड़ी चलने से सड़क पर धूल उड़ रही है। गौलापार निवासी रमेश भट्ट ने बताया कि धूल के कारण सड़क पर चलना दूभर हो गया है। वहीं, गौला से दो-दो चक्कर लगाने की होड़ में उपखनिज लदे कई वाहन एक साथ मोटाहल्दू स्थित प्लांट पर पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार पूर्वान्ह 11 बजे उपखनिज लदे कई वाहनों के एक साथ आने से एनएच पर तीन घंटे जाम लग गया। चौकी प्रभारी विमल मिश्रा ने दलबल के साथ सद्भाव कंपनी के मुख्य द्वार पर पहुंचकर बमुश्किल जाम खुलवाया। उन्होंने कंपनी के ओवरलोड उपखनिज लदे बीस वाहनों का चालान कर दो-दो हजार रुपये वसूले। कंपनी को मुख्य द्वार को अधिक चौड़ा करने को कहा गया। इस दौरान ललित सती, कैलाश जोशी, कैलाश भट्ट, पवन राणा आदि थे।
विज्ञापन



जाम, धूल से वाहन चालक और यात्री परेशान
पानी न डालने के कारण गौला बाईपास में उड़ रही धूल
उपखनिज लदे वाहनों के आने से एनएच पर लगा तीन घंटे तक जाम
सड़क बना रही सद्भाव कंपनी की लापरवाही, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

कंपनी को मानकों के अनुसार सड़क पर धूल उड़ने से बचाने के लिए पानी का छिड़काव करना चाहिए। अगर छिड़काव नहीं किया जा रहा है तो कंपनी के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी। - गुरदेव सिंह, एआरटीओ, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed