फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हाईस्कूल गणित के पेपर में 2098 ने छोड़ी परीक्षा

हाईस्कूल गणित के पेपर में 2098 ने छोड़ी परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल गणित के पेपर में 2098 ने छोड़ी परीक्षा
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल गणित की परीक्षा में 2098 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं प्रदेश भर में कहीं पर कोई नकलची पकड़ा नहीं गया। बोर्ड ऑफिस में बने कंट्रोल रूम के अनुसार हाईस्कूल गणित की परीक्षा में 79279 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 77179 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 2098 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में कंप्यूटर की परीक्षा के लिए 442 पंजीकृत थे, जिसमें 434 उपस्थित हुए और आठ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


हाईस्कूल गणित के पेपर में 2098 ने छोड़ी परीक्षा


सीबीएसई : दसवीं के विद्यार्थियों ने दी गणित की परीक्षा
हल्द्वानी। सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में बृहस्पतिवार को दसवीं कक्षा में गणित की परीक्षा हुई। बोर्ड के निर्देशों को देखते हुए दसवीं के परीक्षार्थी साढ़े नौ बजे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। दस बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। गणित का पेपर देकर निकले कई बच्चों के चेहरे लटके थे तो अधिकतर बच्चों के चेहरे खुशी से खिले थे। परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र सरल नहीं था लेकिन सभी प्रश्नों को हल किया। किसी परीक्षा केंद्र पर किसी तरह गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे। परीक्षा के लिए सीबीएसई की ओर से 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन



सात बच्चों ने छोड़ी हाईस्कूूल गणित की परीक्षा
नैनीताल। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सहयोग से संचालित परिषदीय बोर्ड परीक्षा के तहत नगर कि सभी पांच केंद्रों में हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इसमें पंजीकृत 387 परीक्षार्थियों में से सात को छोड़ 380 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। नैनीताल के आदर्श राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पंजीकृत 85 में से 84, मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज में पंजीकृत 26 में से 26, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में पंजीकृत 165 में से 163, आदर्श राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पंजीकृत 38 में से 38 जबकि सीआरएसटी इंटर कॉलेज में पंजीकृत 73 में से 69 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं मंडलीय कंट्रोल रूम के प्रभारी राजेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया कि पांचवें दिन भी कुमाऊं मंडल के सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षाएं शांतिपूर्ण निपटी। निरीक्षण के दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed