फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सहायक कृषि अधिकारी ने पेट्रोल पंप में लगाया घटतौली का आरोप

सहायक कृषि अधिकारी ने पेट्रोल पंप में लगाया घटतौली का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
सहायक कृषि अधिकारी ने पेट्रोल पंप में लगाया घटतौली का आरोप
हल्द्वानी। सहायक कृषि अधिकारी ने एक पंप में घटतौली का आरोप लगाया। उन्होंने पूर्ति विभाग के अधिकारियों से लिखित शिकायत भी की। शिकायत पर पूर्ति विभाग की जांच में पंप में कोई घटतौली पकड़ में नहीं आई।
विज्ञापन

रविवार को सहायक कृषि अधिकारी अजित सचान ने एक फिलिंग स्टेशन कठघरिया से ट्रैक्टर के लिए 40 लीटर डीजल खरीदा। वे डीजल के लिए घर से 20-20 लीटर के दो डिब्बे लेकर आए थे। तेल कम होने के अंदेशा होने पर उन्होंने तेल की दोबारा नपत कराई तो तौल में पांच लीटर डीजल कम निकला। उन्होंने इसको लेकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

सचान ने इसकी शिकायत डीएसओ से भी की। शिकायत पर एक घंटे बाद पहुंचे पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल और बांट माप निरीक्षक एलएम पंत ने अलग-अलग नोजल से 20 बार तेल के नमूने भरे। लेकिन पंप में घटतौली नहीं पकड़ में आई। पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि सेल्समैन ने तौल में गलती की। उधर, अजित सचान ने जांच से संतुष्ट न होकर पूर्ति विभाग को लिखित शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रैक्टर के लिए डीजल खरीदा, पांच लीटर निकला कम
सहायक कृषि अधिकारी ने पूर्ति विभाग से की शिकायत
जांच में पंप नहीं पकड़ में आई घटतौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed