फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वंदेमातरम के ठेकेदार कर रहे हैं समाज को बांटने का काम

वंदेमातरम के ठेकेदार कर रहे हैं समाज को बांटने का काम

Sat, 29 Dec 2018 01:48 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
वंदेमातरम के ठेकेदार कर रहे हैं समाज को बांटने का काम
हरीश्ा रावत - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि कुछ लोग वंदेमातरम के ठेकेदार बन गए और देश को बांटने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

रावत ने शुक्रवार को गोपीनाथ फार्म में आयोजित कांग्रेस के स्थापना दिवस और कांग्रेस सेवादल के दल दिवस में कही। कहा कि कांग्रेस सेवादल एक रचनात्मक और बौद्धिक संगठन है। स्वराज आश्रम में आयोजित ‘संविधान से स्वाभिमान की ओर कार्यक्रम’ में रावत ने कहा कि संविधान विरोधी ताकतों को परास्त करना होगा। कहा कि कांग्रेस के संघर्ष के चलते ही अनुसूचित जाति और पिछड़े लोगों को उनका हक मिल पाया है। कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनलाल गौतम ने कहा कि भाजपा शासन में संविधान को छिन्न भिन्न करने की साजिश हो रही है। देश में आम, गरीब और अनुसूचित जाति के लोग आज सर्वाधिक उपेक्षित हैं। स्वराज आश्रम में भी कांग्रेस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सेवादल के राज्य प्रभारी डॉ. अमर जीत सिंह, प्रदेश मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी, महानगर मुख्य संगठक रमेश गिरी गोस्वामी, महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित, सरिता आर्या, नारायण पाल, प्रयाग दत्त भट्ट, संजय दुर्गापाल, सतीश नैनवाल, राहुल छिम्वाल, शशि वर्मा, सुमित्रा प्रसाद, भोला दत्त भट्ट, जय सिंह गौतम, इंद्रपाल आर्या, यशपाल आर्या, पीयूष आगरी, आशा आर्या, महेशानंद आदि थे।
विज्ञापन



वंदेमातरम के ठेकेदार कर रहे समाज को बांटने का काम
पूर्व सीएम बोले-संविधान विरोधी ताकतों को एकजुट होकर परास्त करें
कांग्रेस के स्थापना दिवस, कांग्रेस सेवादल के दल दिवस और संविधान से स्वाभिमान की ओर कार्यक्रम हुआ

राजनीतिक लाभ के लिए लाया गया तीन तलाक का बिल
हल्द्वानी। पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि तीन तलाक का बिल राजनीतिक लाभ लेने सदन में लाकर पास कराया गया। कहा कि बिना विपक्ष की रायशुमारी के जनता पर तीन तलाक का कानून लादना चाहती है सरकार। कहा कि बिल पास कराने के लिए सभी दलों की राय ली जानी चाहिए थी। केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को बिल का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed