फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सेना भर्ती में शामिल वाले सेमेस्टर परीक्षार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का मिलेगा मौका

सेना भर्ती में शामिल वाले सेमेस्टर परीक्षार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का मिलेगा मौका

Fri, 21 Dec 2018 02:20 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती में शामिल वाले सेमेस्टर परीक्षार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का मिलेगा मौका
assistant professor exam
हल्द्वानी। 24 से 29 दिसंबर तक पिथौरागढ़ में होने वाली सेना भर्ती में शामिल होने के लिए परेशान सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे कुमाऊं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को राहत मिली है। विश्वविद्यालय सेना भर्ती की वजह से छूटे प्रश्नपत्रों की परीक्षा बाद में कराएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के विद्यार्थी भी पढ़ते हैं। उनकी इस समय सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में सेना भर्ती 24 दिसंबर से 29 दिसंबर तक पिथौरागढ़ में शुरू हो रही है। सेमेस्टर परीक्षा में सम्मिलित दर्जनों विद्यार्थी सेना भर्ती में शामिल होना चाहते हैं लेकिन इन दिनों में उनकी परीक्षाएं भी हैं लिहाजा परीक्षाएं छूटने पर दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं। इस समस्या को कुमाऊं विश्वविद्यालय ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने बताया कि सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन



सेना भर्ती में शामिल विद्यार्थियों
को कुविवि देगा परीक्षा का मौका

पिथौरागढ़ में 24 से शुरू हो रही है सेना भर्ती


यह करना होगा
विद्यार्थी सेना भर्ती पंजीकरण और परीक्षा के प्रवेशपत्र की छाया प्रति लगाकर अपने कॉलेज में प्रार्थनापत्र जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed