फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डीसीबी के चार डेलीगेट्स के लिए पड़े वोट

डीसीबी के चार डेलीगेट्स के लिए पड़े वोट

Tue, 11 Dec 2018 01:55 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
डीसीबी के चार डेलीगेट्स के लिए पड़े वोट
हल्द्वानी। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के चार डेलीगेट्स के चुनाव में ओखलकांडा से दीपा नयाल, कोटाबाग से सुरेंद्र सिंह, बेतालघाट से लीलाराम और रामनगर से उत्तम सिंह को विजेता घोषित किया गया। आठ पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
विज्ञापन

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक मेें चार डेलीगेट्स के लिए सोमवार को वोट पडे़। मतदान एसडीएम एपी वाजपेयी की देखरेख में हुआ। चार बूथों पर 119 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। डेलीगेट्स पद के लिए चार पदों पर कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। ओखलकांडा से दीपा नयाल, त्रिलोचन भट्ट, कोटाबाग से कविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, बेतालघाट ज्योति स्वरूप, लीलाराम, रामनगर से उत्तम सिंह व पुष्कर चंद के बीच मुकाबला था।
विज्ञापन

बता दें कि धारी से गोपाल सिंह, भीमताल से ममता जोशी, रामगढ़ से किरण नेगी, हल्द्वानी से राजेंद्र सिंह, जिला स्तरीय समिति संघ के पूरन सिंह जलाल, रमेश चंद, राजेंद्र सिंह नेगी, गोविंद सिंह बिष्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपा, सुरेंद्र, लीलाराम और उत्तम चुने गए डेलीगेट्स
12 में से आठ पदों पर निर्विरोध हुआ था निर्वाचन

आज चुने जाएंगे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
हल्द्वानी। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक में मंगलवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। चुने गए 12 डेलीगेट्स में से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन करेंगे। सुबह दस बजे से नामांकन प्रक्रिया होगी। इसके बाद चुनाव और मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

भाजपा को वॉकओवर मिलने की संभावना
हल्द्वानी। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट चुनाव में सत्ताधारी दल भाजपा का पलड़ा भारी है। दूसरे दल का केवल एक सदस्य होने के कारण भाजपा को वॉकओवर मिलना तय माना जा रहा है। राजनीतिक पंडित निर्विरोध चुनाव की संभावना जता रहे हैं।
नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव होने हैं। सूत्र बताते हैं कि 12 डेलीगेट्स में 11 भाजपा से जुड़े हैं। केवल एक डेलीगेट्स दूसरे दल का चुना गया है। दूसरे दलों को डीसीबी डेलीगेट्स में बहुमत नहीं होने के कारण भाजपा का चुनाव में पलड़ा भारी है। बताया जा रहा है कि दूसरे दल के एक सदस्य को भाजपा मनाने के प्रयास में हैं जिससे कोई भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी न करे।



नेगी के अध्यक्ष बनने की संभावना
हल्द्वानी। डीसीबी के निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। संभावना है कि लगातार दूसरे कार्यकाल में नेगी अध्यक्ष बनेंगे। नेगी पिछले कार्यकाल में कांग्रेस में थे। विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही वह भाजपा में शामिल हो गए। सूत्र बताते हैं कि भाजपा हाईकमान से नेगी को अध्यक्ष पद के लिए हरी झंडी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed