फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर निकाली प्रभात फेरी

गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर निकाली प्रभात फेरी

Sun, 18 Nov 2018 01:47 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर निकाली प्रभात फेरी
श्रद्धाभाव से मनाया गुरु अर्जुनदेव का शहीदी दिवस - फोटो : amar ujala
हल्द्वानी। सिखों के पहले गुरु श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव गुरु पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को पहली प्रभातफेरी प्रात: पांच बजे गुरुद्वारा सिंह सभा से शुरू हुई। प्रभातफेरी मीरा मार्ग, सिंधी चौराहा, भोलानाथ बगीचा से हीरानगर, जेल रोड, मुखानी चौराहे से होते हुए गुरुद्वारा चार साहिबजादे, कालाढूंगी रोड पहुंची। प्रभातफेरी का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

संगत ने ‘गुरु नानक आया कल तारन गुरु नानक आया...’ आदि शबदों का गायन किया। संगत ने अपने घरों को रोशनी से सजाया। इसी क्रम में रविवार को दूसरी प्रभातफेरी गुरुद्वारा श्री हरिकिशन साहिब रामपुर रोड जाएगी। प्रभातफेरियां 21 नवंबर तक चलेंगी और 22-23 नवंबर को मुख्य आयोजन होंगे। इसमें प्रचारक गुरुवाणी विचार एवं गायन से संगत को निहाल करेंगे। प्रभातफेरी में रंजीत सिंह, जसवंत सिंह, बलवंत सिंह, जसपाल सिंह, अमरजीत सिंह, भूपिंदर कौर, बलजीत कौर, परमिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed