फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   465 क्यूसेक रहा गौल बैराज का जलस्तर

465 क्यूसेक रहा गौल बैराज का जलस्तर

Sat, 14 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
465 क्यूसेक रहा गौल बैराज का जलस्तर
flood - फोटो : amar ujala
हल्द्वानी/चोरगलिया। रविवार रात हुई बारिश से गौला का जलस्तर 645 क्यूसेक पहुंच गया। गौला बैराज को पानी मिलने से सिंचाई विभाग ने सभी नहरों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ दिया। तेज बारिश से शेर नाला उफना गया वहीं चोरगलिया में हल्द्वानी-गौलापार-सितागंज मार्ग पर पेड़ गिरने से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता एएस नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात बारिश से शेर नाला उफनाया था। विभाग नाले पर बराबर नजर रखे हुए है। नाला अधिक देर तक उफान पर नहीं रहा। मार्ग पर चोरगलिया के पास एक पेड़ के आ जाने के यातायात कुछ देर के लिए बाधित हुआ। इधर, गौला बैराज प्रभारी अवर अभियंता केएस बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को गौला का जलस्तर 465 क्यूसेक रिकार्ड किया गया। इसमें से 30 क्यूसेक पानी जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट, 158 क्यूसेक गौलावार मुख्य नहर, 112 क्यूसेक गौलावार पोषक नहर, 147 क्यूसेक गौलापार नहर को पानी छोड़ा गया। सुबह आठ बजे तक पांच मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन




पेड़ गिरने से घंटों ठप रहा हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग
गौला बैराज का जलस्तर रहा 465 क्यूसेक, सभी नहरों में छोड़ा गया सिंचाई का पानी


गौला बैराज के दो गेट खराब, मरम्मत नहीं हुई तो बचाना हो जाएगा मुश्किल
हल्द्वानी। गौला बैराज के दो गेट खराब हैं। इनसे रोजाना करीब 22 क्यूसेक पानी बर्बाद चला जाता है। विभाग अब तक किसी तरह गौला गेटों से पानी के रिसाव को रोकने में लगा था। अब बरसात शुरू हो गई है। बरसात में गौला में भारी मात्रा में सिल्ट आती है। गेटों की मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया है लेकिन अभी तक गेटों की मरम्मत के लिए धनराशि विभाग को नहीं मिली है। बरसात में गौला नदी उफनाई और भारी मात्रा में सिल्ट आई तो गौला बैराज को बचाना मुश्किल हो जाएगा। सिंचाई अधिकारी गौला बैराज की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सिंचाई विभाग के गौला बैराज प्रभारी अवर अभियंता केएस बिष्ट ने बताया कि खराब गेटों से पानी का रिसाव रोकने के लिए रेता, बजरी आदि के कट्टे लगाए जा रहे हैं। लेकिन अब बरसात में ऐसे पानी रोकना कठिन होगा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता तरुण कुमार बंसल ने बताया कि गौला बैराज के गेटों की मरम्मत के लिए 17.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौला बैराज में पुलिस सुरक्षा की मांग
हल्द्वानी। सिंचाई विभाग ने बरसात में गौला नदी के उफनाने से बैराज के आसपास दुर्घटना की आशंका जताई है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता एनसी पांडे ने काठगोदाम थाना पुलिस को भेजे पत्र में कहा है कि गौला बैराज में अक्सर लोग घूमने के लिए आते हैं। नदी और बैराज से निकलने वाली नहर में लोग नहाना, कपड़े धोना आदि काम भी करते हैं। बरसात में नदी के उफनाने से बैराज के अलावा यहां आने वाले लोगों के लिए भी खतरा हो सकता है। उन्होंने बैराज में नियमित पुलिस व्यवस्था किए जाने की मांग की है। एई पांडे ने बताया कि बरसात में हर साल 15 जून से बैराज की सुरक्षा के लिए पुलिस की नियमित गश्त होती रही है।

नैनीताल में 11 बजे तक होती रही बारिश
नैनीताल। नगर में शुक्रवार सुबह सात बजे से तेज बारिश शुरू हुई और 11 बजे तक जारी रही। इसके बाद कुछ देर के लिए धूप दिखी। सुबह से नगर में कोहरा नहीं था, लेकिन शाम होते होते फिर से कोहरा घिर आया।



हल्द्वानी में दोपहर बाद चटक धूप
हल्द्वानी। चार घंटे की झमाझम बारिश के बाद खिली चटक धूप ने बेहाल कर दिया। दोपहर बाद फिर उमस का एहसास हुआ। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 31.7 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। जबकि मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 19.0 और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed