फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   40 अंतरा इंजेक् शन के बाद नहीं आई दूसरी लॉट

40 अंतरा इंजेक् शन के बाद नहीं आई दूसरी लॉट

Wed, 11 Jul 2018 01:53 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
40 अंतरा इंजेक्
शन के बाद नहीं आई दूसरी लॉट
हल्द्वानी। जनसंख्या रोकने के लिए प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सरकारी की परिवार नियोजन योजना को विभाग ही पलीता लगाने में लगा है। महिला अस्पताल में 40 अंतरा इंजेक्शन के बाद अभी दूसरी लॉट नहीं आई है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में प्रसव के साथ ही कॉपर टी भी लगाई जाती है। पुरुषों की भी नसबंदी होती है। महिला अस्पताल में रोजाना करीब पांच महिलाओं में कॉपर टी लगाई जाती है। महिला अस्पताल में एक अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक छह पुरुष, 359 महिलाओं की नसबंदी हुई, जबकि 1988 महिलाओं ने कॉपर टी लगवाई। सीएमएस डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि माला डी, माला एन के नाम से गर्भ निरोधक गोलियां आती हैं। अंतरा के नाम से इंजेक्शन भी आता है। बताया कि 40 इंजेक्शन आए थे और उसके बाद से दूसरी लॉट नहीं आई है। अंतरा इंजेक्शन प्रत्येक तीन माह में लगाया जाता है।
विज्ञापन



प्रत्येक तीन माह में लगता है अंतरा का इंजेक्शन
परिवार नियोजन योजना को विभाग ही लगा रहा पलीता

एक वर्ष में पांच हजार की नसबंदी, 36 हजार ने लगवाई कॉपर टी
हल्द्वानी। परिवार नियोजन को लेकर महिलाओं और पुरुषों में अब जागरूकता आ रही है। एक वर्ष में (01 अप्रैल 17 से 31 मार्च 18 तक) कुमाऊं के छह जिलों में 5,635 ने नसबंदी कराई तो 36,920 ने कॉपर टी लगवाई। सबसे अधिक नसबंदी, कॉपर टी नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नसबंदी कॉपर टी
पिथौरागढ़ 842 6358
चंपावत 553 3927
अल्मोड़ा 1115 5551
बागेश्वर 246 1803
ऊधमसिंह नगर 1373 11227
नैनीताल 1506 8054
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed