फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भारत बंद में दर्ज हुए मुकदमे दर्ज न होने तक जारी रहेगा संघर्ष

भारत बंद में दर्ज हुए मुकदमे दर्ज न होने तक जारी रहेगा संघर्ष

Sat, 14 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
भारत बंद में दर्ज हुए मुकदमे दर्ज न होने तक जारी रहेगा संघर्ष
हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अनुसूचित जाति पर हुए उत्पीड़न को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान की आत्मा से खिलवाड़ करने पर आमादा है। भारत बंद के दौरान दर्ज मुकदमे वापस न होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को दलित समाज मित्र मंडल की ओर से वार्ड नंबर एक गांधी नगर पार्क में सामाजिक सौहार्द को लेकर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था। भजन-कीर्तन में पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि पूरे देश में केंद्र की मोदी सरकार वैमनस्यता फैला रही है। केंद्र की नौकरियों में एससी/एसटी और ओबीसी के 90 प्रतिशत पद खाली हैं मगर प्रधानमंत्री पदों पर नियुक्ति निकालने के बजाय युवाओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है।
विज्ञापन


रावत ने कहा कि बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। केंद्र सरकार को नुकसान के आंकलन के लिए तत्काल केंद्रीय दल को भेजना चाहिए। साथ ही राज्य सरकार को भी किसानों को फौरी तौर पर राहत देनी चाहिए। साथ ही राज्य सरकार गेहूं की खरीद तेज करे। उन्होंने कहा कि गन्ने की पेराई पूरी न होने तक चीनी मिलें भी हर हाल में चलनी चाहिए। कांग्रेस प्रदेश सचिव ललित जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार समाज को बांटने पर उतारू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को खराब करना चाहती है। इसके बाद रावत ने राम सिंह सागर के घर सहभोज किया। इस दौरान सतीश नैनवाल, राहुल छिम्वाल, भोलादत्त भट्ट, खजान पांडे, प्रयाग दत्त भट्ट, आनंद रावत, संतोष पांडे, सरिता आर्या, शशि वर्मा, नीलू नेगी, ओम प्रकाश सोनकर, राहुल सोनकर, राजेंद्र पंडित, सुमित कुमार, प्रेम चौधरी, चौधरी अमरदीप, पवन सागर आदि थे।



चर्चा में रहा इंदिरा का न पहुंचना
हल्द्वानी। दलित समाज मित्र मंडली की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश का न पहुंचना चर्चा का विषय रहा। इस संबंध में डॉ. हृदयेश से पूछा गया तो कहा कि उन्हें कार्यक्रम में बारे में किसी ने जानकारी नहीं दी थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कार्यक्रम स्थल से उनके आवास पर पहुंचे एक व्यक्ति ने कार्यक्रम के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed