{"_id":"5aaadbb44f1c1ba8758b5926","slug":"91521146804-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी विशेषज्ञों ने दिए आन लाइन नक्शे पास करने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी विशेषज्ञों ने दिए आन लाइन नक्शे पास करने के टिप्स
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय आन लाइन मैपिंग सिस्टम प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इस मौके पर देहरादून से पहुंचे साफ्टवेयर कंपनी के आईटी विशेषज्ञ अरुण बिष्ट और उनकी टीम ने ऑनलाइन भवन मानचित्र तैयार करने के लिए उसे स्वीकृत करने तक की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
आईटी विशेषज्ञों ने बताया कि अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने भवन मानचित्र के बारे में जानकारी ले सकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त सचिव पंकज कुमार उपाध्याय, परियोजना प्रबंधक सीएम साह, अवर अभियंता मोहन लाल, एम अधिकारी, कुमाऊं वास्तुविद संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह समेत हल्द्वानी, नैनीताल और रुद्रपुर के प्राधिकरण कर्मी मौजूद थे।
यह होगी व्यवस्था
-इस सिस्टम के तहत तयशुदा साफ्टवेयर में भवन मानचित्र तैयार होंगे।
-इसके बाद अभियंता मौका मुआयना कर ऑनलाइन अपनी रिपोर्ट लगाएंगे।
-नक्शे के साथ लगाए जाने वाले दस्तावेजों और विकास शुल्क आदि की रसीद की स्कैनिंग कर उन्हें संयुक्त सचिव की साइट पर अपलोड करेंगे।
-संयुक्त सचिव अपनी साइट में मानचित्र व दस्तावेजों की जांच कर प्रक्रिया के सही पाए जाने पर डिजिटल हस्ताक्षर के साथ भवन मानचित्र को स्वीकृति देंगे।
-इसकी जानकारी संबंधित व्यक्ति को उसके मोबाइल पर मिल जाएगी।