फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मिलों ने तीन महीने बाद भी नहीं बदला कमलुवागांजा गोदाम का खराब चावल

मिलों ने तीन महीने बाद भी नहीं बदला कमलुवागांजा गोदाम का खराब चावल

Mon, 23 Oct 2017 01:38 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
मिलों ने तीन महीने बाद भी नहीं बदला कमलुवागांजा गोदाम का खराब चावल
हल्द्वानी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारी खराब चावल खरीदने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों को बचाने में लगे हैं। तीन महीने बीतने के बाद भी कमलुवागांजा गोदाम में अभी तक मिलों ने खराब चावल नहीं बदला है। इससे कुमाऊं और नैनीताल जिले की सप्लाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन

तीन महीने पहले संभागीय खाद्य नियंत्रक ने खराब चावल की शिकायत पर मंडी और कमलुवागांजा गोदाम से चावल के नमूने लिए थे। रिपोर्ट आने के बाद दोनों गोदाम में चावल के कई सैंपल फेल हो गए थे। इस पर आरएफसी की ओर से चावल छंटाई के लिए बनाई गई टीम ने सभी मिलों को नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर चावल बदलने को कहा था। उधर मंडी स्टेट पूल गोदाम से चावल बदलना आखिरी चरण में है। लेकिन कमलुवागांजा गोदाम में कुछ मिलों को छोड़कर अन्य मिलों ने चावल नहीं बदला। चावल नहीं बदलने से कुमाऊं में चावल की आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन

भारतीय खाद्य निगम की ओर से चावल बदलने के जो नियम है। इसमें साफ कहा गया है कि खराब चावल भेजने वाली मिलों को तुरंत चावल बदलना होगा। वहीं, विभाग को इन मिलों को काली सूची में भी डालना होगा। तीन महीने बीतने के बाद भी चावल नहीं बदला गया है। इस पर विभाग को खराब चावल की नीलामी करानी चाहिए थी और घाटे की भरपाई मिलों और खराब चावल लगाने वाले अधिकारियों से करनी थी, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed