फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   1.16 लाख के साथ 11 जुआरी गिरफ्तार

1.16 लाख के साथ 11 जुआरी गिरफ्तार

Sat, 21 Oct 2017 09:10 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
1.16 लाख के साथ 11 जुआरी गिरफ्तार
अल्मोड़ा। एसएसपी पी रेणुकादेवी को मिली गोपनीय जानकारी के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने शुक्रवार देर रात एनटीडी में स्थित एक घर में छापामारी करके 11 लोगों को जुआ खेलते दबोच लिया। बाकायदा तलाशी वारंट लेकर पहुंची पुलिस ने इन लोगों के पास से 1.16 लाख रुपये और ताश की गड्डी भी बरामद की। पुलिस की छापेमारी से जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुकादेवी को किसी ने एनटीडी के एक घर में जुआ खेले जाने की सूचना दी। जानकारी पुख्ता होने के बाद एसएसपी ने देर रात पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस टोलिया, प्रभारी निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह, यातायात निरीक्षक संजय गर्ब्याल, एसएसआई राजेंद्र सिंह और उप निरीक्षक मनोहर सिंह की टीम को तलाशी वारंट के साथ छापेमारी के लिए मौके पर भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस की टीम ने देर रात मनोज कांडपाल के घर पर दबिश दी तो वहां जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच
गया। कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने मकान को घेर लिया था जिससे वह भाग नहीं सके। एसएसपी पी रेणुकादेवी ने बताया कि मौके पर मनोज कांडपाल, निशांत कपूर, पूरन चंद्र जोशी, संतोष सिंह, आशीष कपूर, अमन खान, शैलेंद्र सिंह, अहमद खान उर्फ गुड्डू, हीरा कार्की, नितिन पंत, दीपेंद्र सिंह को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से ताश की गड्डी और एक लाख 16 हजार 440 रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दायर कर दिया गया। देर रात सभी को थाने लाया गया। जुआ खेलने में पकड़े गए लोगों को छुड़ाने के लिए रात में तमाम लोग थाने पहुंच गए और वहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बताया गया है कि जमानतियों के पहुंचने के बाद सभी को शनिवार तड़के कोतवाली से जमानत पर रिहा कर दिया गया। बता दें कि पुलिस ने कुछ दिन पहले धारानौला के एक होटल से भी 11 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed