{"_id":"5952c0254f1c1bd2418b4748","slug":"91498595365-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की खाल की होगी फोरेंसिक जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की खाल की होगी फोरेंसिक जांच
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुए की खाल की होगी फोरेंसिक जांच
हल्द्वानी।
मंडी से सटे खाली प्लाट में मिली तेंदुए की खाल की फारेंसिक जांच होगी। कोर्ट ने कहा है कि खाल तेंदुए की ही है या नहीं इसकी पुष्टि की जाए। इस पर वन अफसर खाल को अब वन्य जीव संस्थान देहरादून भेज रहे है।
सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर में मंडी गेट से सटे खाली प्लाट में एक ट्रक के नीचे तेंदुए की खाल पड़ी मिली थी। मौके पर पहुंची वन टीम ने खाल को कब्जे में ले लिया था और जांच पड़ताल शुरू की। जांच में पता चला था कि यह खाल एक साल के शावक की है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को खाल को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।
कोर्ट ने खाल की सच्चाई पता लगाने के लिए फारेंसिक जांच करवाने को कहा। इस पर खाल को वन्य जीव संस्थान देहरादून भेजा जा रहा है। एसडीओ नवीन चंद्र पंत ने बताया कि अदालत के निर्देशानुसार खाल की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।