{"_id":"56eb09554f1c1b13268b4c42","slug":"90-candidates-found-employment-job-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 90 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 90 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी
ब्यूरो/ हल्द्वानी
Updated Fri, 18 Mar 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
रोजगार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में 90 अभ्यर्थियों का चयन हो गया। इसमें 52 सुपरवाइजर तथा 38 सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए चयनित हुए हैं। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया।
नगर सेवायोजन कार्यालय में एसआईएस सिक्योरिटी लिमिटेड की ओर से सुपरवाइजर एवं सिक्योरिटी गार्ड पद पर युवाओं की भर्ती के लिए रोजगार मेला आयोजित किया गया था। दो दिन चले रोजगार मेले में 125 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। नगर सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने बताया कि बुधवार को 60 एवं बृहस्पतिवार को 30 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के उपरांत कंपनी ने चयन किया है।
उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को पहले देहरादून में एक माह की ट्रेनिंग देगी उसके बाद उन्हें तैनात किया जाएगा। यह कंपनी एटीएम आदि के लिए अपने सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध कराती है। नगर सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि सुपरवाइजर पद पर चयनित अभ्यर्थी को 9 से 12 हजार तथा सिक्योरिटी गार्ड को 7 से 9 हजार मासिक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया चयनित अभ्यर्थियों में हल्द्वानी, लालकुआं के अलावा अन्य स्थानों के युवा शामिल है। सेवायोजन कार्यालय की कोशिश है कि भविष्य में नैनीताल में भी इस तरह का रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।