Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   9.63 crore released for the construction of a bridge on the Doonikhal to Ratighat bypass road

UK: 9.63 करोड़ से दूनीखाल-रातीघाट बाईपास पर बनेगा पुल, कैंची धाम में दूर होगी जाम की समस्या

Tue, 09 Dec 2025 12:39 PM IST
हीरा मेहरा कमलेश जोशी
कमलेश जोशी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Dec 2025 12:39 PM IST
सार

कैंची धाम में यात्रियों और श्रद्धालुओं को जाम का सामना न करना पड़े, इसके लिए शासन से दूनीखाल से रातीघाट बाईपास मार्ग पर पुल निर्माण के लिए 9.63 करोड़ की धनराशि जारी हो गई है। 

विज्ञापन
9.63 crore released for the construction of a bridge on the Doonikhal to Ratighat bypass road
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कैंची धाम में यात्रियों और श्रद्धालुओं को जाम का सामना न करना पड़े, इसके लिए शासन से दूनीखाल से रातीघाट बाईपास मार्ग पर पुल निर्माण के लिए 9.63 करोड़ की धनराशि जारी हो गई है। धनराशि जारी होने के साथ लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया भी कर ली गई है।

विज्ञापन

 

पुल के बनने से दूनीखाल-रातीघाट होते हुए सेनिटोरियम बाईपास शुरू हो जाने से कैंची धाम में जाम की समस्या दूर हो जाएगी। इसका सबसे अधिक लाभ अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, धारचूला और हल्द्वानी के यात्रियों के साथ सैलानियों को होगा। लोनिवि की ओर से सेनिटोरियम से रातीघाट तक 19 किमी बाईपास का निर्माण कार्य किया गया है।

विज्ञापन


इसमें 8 किमी सेनिटोरियम से दूनीखाल तक बाईपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं दूनीखाल से रातीघाट तक 10 किलोमीटर बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क पर पुल निर्माण के लिए धनराशि होने से पुल के बनते ही दूनीखाल-रातीघाट-सेनिटोरियम बाईपास पर आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से दूनीखाल-रातीघाट बाईपास में पुल निर्माण के लिए बजट जारी हो गया है। पुल और सड़क का कार्य अगले साल नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद कैंची धाम में जाम की समस्या दूर हो जाएगी।

रत्नेश सक्सेना, ईई लोनिवि
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed