{"_id":"62f3f1a084d82775ea774640","slug":"89-got-admission-in-mbpg-on-the-first-day-haldwani-news-hld472069239","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीपीजी में पहले दिन 89 को मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीपीजी में पहले दिन 89 को मिला प्रवेश
विज्ञापन
एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए लगी भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में पहले दिन कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय में 89 छात्र-छात्राओं ने नई शिक्षा नीति के तहत प्रवेश लिया। सुबह दस बजे से प्रवेश के लिए दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। दस्तावेज पूरे होने के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। इस दौरान महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही।
प्रवेश समिति के सदस्य डॉ. रोहित कांडपाल ने बताया कि पहले दिन कला संकाय में 39, विज्ञान में 33 और वाणिज्य में 17 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। कला संकाय की सामान्य श्रेणी में 19, एससी में 9, एसटी में दो, ओबीसी में सात, ईडब्ल्यूएस में एक अभ्यर्थी शामिल है। वाणिज्य संकाय के सामान्य वर्ग में 13, एससी में एक, ओबीसी के तीन विद्यार्थी हैं। विज्ञान संकाय के सामान्य वर्ग में 22, एससी में छह, ओबीसी में चार, ईडब्ल्यूएस में एक विद्यार्थी को प्रवेश मिला है।
एमबीपीजी में पहली मेरिट सूची के अनुसार, सामान्य वर्ग बीएससी गणित में कटऑफ 76.20%, बायो में 70.8% और कला में 68.40%, वाणिज्य में 67% रखी गई है। इसके आधार पर पहले दिन छात्र-छात्राओं को दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रवेश मिला। करीब चार हजार सीटों पर 16 अगस्त तक प्रवेश होने हैं। 17 अगस्त से शैक्षणिक सत्र 2022-23 की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
इधर, प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही विषयों को चुनने से पहले उनकी काउंसलिंग भी की जा रही है। प्रवेश में और तेजी लाई जाएगी।