फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   8200 61 applicants for liquor stores

शराब के 61 दुकानों के लिए आवेदक 8200

Fri, 18 Mar 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
ब्यूरो/ हल्द्वानी Updated Fri, 18 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

जिले में अंग्रेजी और देसी शराब की  दुकानों के लिए बृहस्पतिवार को अंतिम तिथि तक  लगभग 8200 फार्म जमा हो गए हैं। एक बीयर शॉप के लिए आठ फार्म पड़े हैं। आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी फार्मों को छांटने में जुट गए हैं। 

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले की 29 अंग्रेजी, 32 देसी शराब और एक बीयर शॉप के लिए आवेदन मांगे गए थे। बृहस्पतिवार को अंतिम तिथि तक अंग्रेजी ठेकों के लिए करीब 7100 और देसी के लिए 1100 और बीयर की दुकान के लिए आठ आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


अब फार्मों की छंटनी के बाद  21 मार्च को लाटरी सिस्टम से दुकानों का आवंटित किया जाएगा। इस मामले में सारी तैयारी के बाद जिलाधिकारी कार्यालय को पूरा ब्यौरा दिया जाएगा। क्योंकि जिलाधिकारी के नेतृत्व में ही लाटरी सिस्टम से आवंटन की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के अनुसार अंग्रेजी की  दुकान का फार्म भरने के लिए आवेदकों ने प्रति दुकान 22 हजार और देसी के लिए प्रति दुकान 18 हजार रुपये दाव पर लगाया है। चालू वित्तीय वर्ष में शासन द्वारा राजस्व वसूली की राशि बढ़ाने से आबकारी अधिकारी भी परेशान हो गए थे। किसी प्रकार जिले में  90 फीसदी वसूली का आंकड़ा पूरा हो गया है।  इस बार राजस्व वसूली का लक्ष्य बढ़ने का संभावना जताई जा रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed