{"_id":"5c16b2ddbdec225b6634fb1c","slug":"81544991453-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड आठ के 80 से अधिक परिवार आठ दिनों से पेयजल को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड आठ के 80 से अधिक परिवार आठ दिनों से पेयजल को तरसे
विज्ञापन
drinking water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर के वार्ड नंबर आठ के कुल्यालपुरा, जयदुर्गा कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्र में 80 से अधिक परिवार आठ दिनों से पेयजल के लिए परेशान हैं, मगर जल निगम समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। इधर, परेशान क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में पानी की आपूर्ति नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
नवाबी रोड स्थित कुल्यालपुरा, जयदुर्गा कॉलोनी में पिछले दिनों पेयजल लाइन से सीवरयुक्त पानी की सप्लाई होने का मामला सामने आया था। सीवरयुक्त पानी पीने से कई लोगों के बीमार होने पर अधिकारियों ने पुरानी पेयजल लाइन को बंद कर दिया था। जल निगम ने अमृत योजना से डाली गई नई पेयजल लाइन से पानी देने की बात कही थी। लेकिन तीन दिन बाद भी पेयजल कनेक्शन नहीं हो सके और सिर्फ टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है। इधर, पेयजल सप्लाई सुचारु न होने को लेकर क्षेत्र के लोग परेशान हैं। इससे उनमें आक्रोश पनप रहा है। पार्षद रवि वाल्मीकि का कहना है कि जलसंस्थान और जलनिगम की ओर से एक हफ्ते से रोज कनेक्शनों की बात कही जा रही हे। लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं किए गए, जिससे पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। चेतावनी दी कि शीघ्र कनेक्शन नहीं जोड़े गए तो क्षेत्रीय जनता के साथ आंदोलन किया जाएगा।
आठ दिन से पानी को तरसे 80 परिवार
अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के लोगों ने दी आंदोलन को चेतावनी
कुल्यालपुरा और जयदुर्गा कॉलोनी में सीवरयुक्त पानी की हुई थी सप्लाई
जलनिगम के नई लाइन से पेयजल कनेक्शन जोड़ने के दावे भी हवाई
- अमृत योजना के अंतर्गत नई पेयजल लाइन जलनिगम की ओर से डाली गई है। इस क्षेत्र में नई लाइन से लोगों के पानी के कनेक्शन जोड़ने का काम भी जलनिगम की ओर से कराया जाना है। पानी के कनेक्शन शिफ्ट होने का उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जलनिगम से कनेक्शन करने का कार्य जल्द पूरा करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
- विशाल कुमार सक्सेना, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान