{"_id":"5c08371ebdec2241641d4362","slug":"81544042270-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ही ठप रहा आयुष्मान भारत का सॉफ्टवेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन ही ठप रहा आयुष्मान भारत का सॉफ्टवेयर
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के तुरंत बाद योजना का सॉफ्टवेयर ठप पड़ गया, जिसके चलते सुशीला तिवारी अस्पताल में पंजीकरण को पहुंचे बीस लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
वर्ष 2011 में हुई जनगणना के आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण में जिले में 24 हजार लोगों को आयुष्मान योजना के पात्र के रूप में चिह्नित किया गया था। इस योजना के तहत जिले में अब तक केवल 930 लोगों के ही कार्ड बने हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने भी अस्पताल भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को पात्र व्यक्तियों को इस योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सीएमओ डॉ. भारती राणा ने चिकित्सा अधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए थे। बुधवार को 20 लोग पंजीकरण के लिए एसटीएच पहुंचे लेकिन पंजीकरण करने वाला सॉफ्टवेयर शुरू होने से पहले ही ठप हो गया। इसके चलते लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। एसटीएच के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि सॉफ्टवेयर ठीक होते ही पंजीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।